पटना। बिहार के कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक महिला सहित उसके तीन बच्चों की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। ग्रामीण इसे जहां बिजली करंट लगने से मौत बताते हैं वहीं पुलिस इसे संदेहास्पद मौत बताती है।
भभुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात कलौरा गांव निवासी 35 वर्षीय मंजु देवी और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने चारों शवों का रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। कुमार के अनुसार मंजु देवी के सारे परिजन फरार हैं जबकि ग्रामीण इसे बिजली करंट लगने से मौत बता रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मौत के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी चांद थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
सिटी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।








कमेंट्स
0