IBN7 IBN7

[+] 116 और खबरें

कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन, 30 घायल

  • एजेंसियां
Posted on Jul 03, 2009 at 11:15pm IST | Updated Jul 03, 2009 at 11:22pm IST

Email
Print

श्रीनगर। पुलिस की गोलीबारी में हुई चार युवकों की मौत और एक अन्य युवक के लापता होने की घटना को लेकर जुमे की नमाज के बाद कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 30 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

अनंतनाग कस्बे में बशारत अहमद नामक एक युवक के गायब होने से नाराज भीड़ उग्र प्रदर्शन पर उतारू हो गई। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 10 सुरक्षा कर्मियों सहित 20 लोग घायल हो गए। युवक को सेना ने 28 जून को अपने कब्जे में लिया था।

सेना का कहना है कि युवक को कुछ ही घंटे बाद रिहा कर दिया गया था। अनंतनाग के एक धार्मिक नेता काजी यासिर ने अहमद के गायब होने के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया था।

उधर, सोपोर कस्बे में भी जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। प्रदर्शनकारी इस सप्ताह के शुरू में पुलिस की गोली से हुई चार युवकों की मौत के मामले में उचित कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस संघर्ष में स्थानीय समाचार चैनल के एक कैमरामैन सहित 10 लोग घायल हो गए।

सिटी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Srinagar, People, Protest



पिछली खबर
संदिग्ध हालात में महिला और 3 बच्चों की मौत
अगली खबर
रेलवे की कलई खुली, बजट के बाद ट्रेन हादसा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
सबसे बड़ी रंगोली
12:11 PM, Jan 20, 2012
Photogallery
काले धन का कुबेर
20:23 PM, Dec 19, 2011
Photogallery
जमींदोज!!!
18:15 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
चंदौली के नजारे
13:39 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
अस्पताल में आग
08:30 AM, Dec 09, 2011
Photogallery
दिल्ली में इमारत गिरी
14:29 PM, Dec 03, 2011

मध्य प्रदेश में कुपोषण से 4 बच्चों की मौत हुई

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथिततौर पर कुपोषण की वजह से चार बच्चों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। 14:49 PM, Nov 18, 2011

UP: सूचना देने में देरी करने वाले अफसरों पर जुर्माना

यूपी के 29 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सूचना न देने पर जुर्माने के तौर पर 15 लाख 36 हजार पांच सौ रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए 12:49 PM, Nov 18, 2011
IBN7