गाजियाबाद। रेल बजट आने के कुछ घंटे बाद ही गाजियाबाद में रेलवे की लापरवाही का एक उदाहरण सामने आ गया। अम्बाला से निजामुदीन जा रही पसेंजर गाड़ी बीती रात उसी ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गयी जिसमें करीब आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए जबकि रेल इंजन और दो बोगी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों में मालगाड़ी के गार्ड समेत तीन की हालत गंभीर है।
स्टेशन मास्टर और ड्राइवर की लापरवाही के चलते सैंकड़ों लोगों की जान खतरे में पड़ गई। स्टेशन मास्टर ने सिग्नल देने में देरी कर दी तो ड्राइवर ने बिना सिग्नल के ही ट्रेन आगे चला दी। लिहाजा पैसेंजर ट्रेन उसी ट्रेक पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई और इंजन समेत 2 डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। एक यात्री दो बोगियों के बीच फंस गया जिसे काफी मशक्कत के बाद ही बाहर निकाला जा सका।
हादसे के कई घंटे तक रेल प्रशासन के किसी अफसर ने मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। गाजियाबाद में एक हफ्ते में ये दूसरा ट्रेन हादसा है जो साबित करता है कि रेल प्रशासन सुरक्षा को लेकर बिलकुल गंभीर नहीं।
सिटी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Train, Accident, Gaziabad








कमेंट्स
0