IBN7 IBN7

[+] 125 और खबरें

बच्चों को चॉकलेट न खिलाना, जहरीली है!

Posted on Jul 04, 2009 at 07:37am IST | Updated Jul 04, 2009 at 10:52am IST

Email
Print

बस्सी। आप बच्चों की चॉकलेट की जिद पूरी कर रहे हैं तो एक बार सावधान हो जाईए। कहीं ये चॉकलेट मिलावटी तो नहीं। कहीं चॉकलेट के नाम पर आप जहरीले कैमिकल तो बच्चों नहीं खिला रहे हैं। आपको यकीन नहीं होगा,लेकिन जयपुर के पास बस्सी में छापा डाला गया तो एक फैक्ट्री से 10 क्विटंल मिलावटी चॉकलेट बरामद हुई। जहरीली चॉकलेट बाजार में बेची जा रही है।

इस जहरीली चॉकलेट को बनाने के लिए पत्थर जैसे आइटम का इस्तमाल किया जा रहा है। जब इसे हथौड़े से तोड़ने की कोशिश की गई तो ये नहीं टूटा। आखिरकार बोरी को फाड़ा गया जिसमें से पत्थर जैसा आइटम निकला वो कचरा नहीं चॉकलेट था। फूड सप्लाई की टीम इसे गड्ढे में डाल रही है। जहरीली चॉकलेट को नष्ट कर करने में जुट गई है। जयपुर के पास बस्सी में चल रही इस फैक्ट्री में तैयार हो रही थी ऐसी चॉकलेट जो बच्चों के लिए घातक हो सकती है।

फैक्ट्री में चारों तरफ गंदगी और बदबू का साम्राज्य है। इसी गंदगी के बीच मासूमों के खाने के लिए तैयार की जा रही हैं चॉकलेट। उसमें जो सामान मिलाया जा रहा है वो भी अजीब किस्म का है। रेड मारने वाली टीम को शक है कि चॉकलेट में नकली और नुकसानदेह कलर और ऐसेंस मिलाया जा रहा है। आशंका ये भी है कि चॉकलेट में कुछ हानिकारक कैमिकल हो सकते हैं।




छापामार दल के साथ एक डॉक्टर भी मौजूद थे जो चॉकलेट में इस्तेमाल हो रहे कैमिकल्स से बच्चों की सेहत पर खतरनाक असर से इनकार नहीं कर रहे थे।

मालूम हो कि चॉकलेट में इस्तेमाल हो रहा मैटेरियल पर कोई मार्का नहीं है जो बताता है कि वो खाने लायक सामान है भी या नहीं। यानि मामला सीधे सीधे मासूमों की सेहत से खिलवाड़ का है। चंद रुपयों के लिए बच्चों की जिंदगी के साथ खेला जा रहा है खतरनाक खेल।

चंद मुनाफे के लालच में मिलावट के रैकेट ने बच्चों को भी नहीं बक्शा , चॉकलेट के नाम पर बच्चों को मीठा जहर खिलाकर उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ करते रहे।

सिटी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Poisoness, Chocolate, Jaipur



पिछली खबर
रेलवे की कलई खुली, बजट के बाद ट्रेन हादसा
अगली खबर
MBA छात्र के एनकाउंटर पर उठे सवाल, CID जांच होगी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
सबसे बड़ी रंगोली
12:11 PM, Jan 20, 2012
Photogallery
काले धन का कुबेर
20:23 PM, Dec 19, 2011
Photogallery
जमींदोज!!!
18:15 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
चंदौली के नजारे
13:39 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
अस्पताल में आग
08:30 AM, Dec 09, 2011
Photogallery
दिल्ली में इमारत गिरी
14:29 PM, Dec 03, 2011

मध्य प्रदेश में कुपोषण से 4 बच्चों की मौत हुई

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथिततौर पर कुपोषण की वजह से चार बच्चों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। 14:49 PM, Nov 18, 2011

UP: सूचना देने में देरी करने वाले अफसरों पर जुर्माना

यूपी के 29 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सूचना न देने पर जुर्माने के तौर पर 15 लाख 36 हजार पांच सौ रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए 12:49 PM, Nov 18, 2011
IBN7