IBN7 IBN7

[+] 118 और खबरें

MBA छात्र के एनकाउंटर पर उठे सवाल, CID जांच होगी

Posted on Jul 04, 2009 at 07:58am IST | Updated Jul 04, 2009 at 06:25pm IST

Email
Print

देहरादून। एक सनसनीखेज एनकाउंटर में देहरादून पुलिस ने एक एमबीए छात्र को मार गिराया। पुलिस का दावा है कि वह अपराधी था और पुलिस की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था। लेकिन आईबीएन7 पर एक चश्मदीद ने रणबीर के एनकाउंटर के बारे में कुछ और ही बताया है। इस चश्मदीद का कहना है कि उसने पुलिस को रणबीर को अपने साथ ले जाते हुए देखा। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच सीबी सीआईडी को सौंपने का फैसला किया है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर देहरादून के डालनावाला थाना क्षेत्र में आराघर चौकी के इंचार्ज जी डी भट्ट अपने साथियों के साथ मोहनी रोड पर रुटीन चेकिंग कर रहे थे। उसी वक्त मोटरसाइकिल पर सवार रणबीर अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा।

डी.डी. भट्ट का कहना है कि चेकिंग के दौरान रणबीर के बैग से एक तमंचा मिला। ये देखकर तीनों युवक दरोगा से हाथापाई करने लगे और तमंचा दरोगा के सिर पर सटाकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों का पीछा किया। दो भागने में कामयाब हो गए और एक को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। जब मारे गए युवक के पिता देहरादून पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे तो पुलिस ने उनके साथ धक्कामुक्की भी की।




इस बारे में उत्तराखंड के आईजी एन.ए. गणपति ने कहा कि इसमें दो वर्जन हैं एक पुलिस का दूसरा परिवार वालों का। जांच एनएचआरसी की गाइड लाइन के मुताबिक होगी। इसकी मैजिस्टीरियल जांच कराई जाएगी। मारे गए युवक के पिता से दुर्व्यवहार को लेकर उन्होंने कहा कि वे इस मामले को जरूर देखेंगे।

जिस नौजवान को पुलिस अपराधी बताकर मुठभेड़ में मारने का दावा कर रही है उसका नाम रणबीर है और वो गाजियाबाद का रहने वाला है। रणबीर एमबीए ग्रैजुएट है। देहरादून की एक कंपनी में उसकी नियुक्ति हुई थी। नौकरी ज्वाइन करने के लिए वो गुरुवार को ही देहरादून रवाना हुआ था।

लेकिन पुलिस का दावा है कि वो एक अपराधी था। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा और 9 एमएम पिस्टल बरामद करने का दावा किया। पुलिस के मुताबिक मारे गए शख्स की नौकरी जिस कंपनी में लगने की बात कही जा रही है उसने ऐसे किसी नाम के शख्स को अपने यहां नौकरी देने की बात से इनकार किया है। साथ ही पुलिस ने दावा किया कि टीवी पर खुद को घटना का चश्मदीद बताने वाले शख्स ने दरअसल एक दूसरे आदमी को पकड़े जाते हुए देखा था।

भारत की राष्ट्रपति देहरादून में हैं इस वजह से पूरे देहरादून में हाईअलर्ट है और जगह-जगह चेकपोस्ट लगाए गए हैं। इसके बावजूद दोनों युवक भागने में कामयाब हो गए।

इस खबर पर अपनी राय दें।

सिटी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: MBA, Student's, Fake, Encounter, Dehradoon



पिछली खबर
बच्चों को चॉकलेट न खिलाना, जहरीली है!
अगली खबर
मुंबई में भारी बारिश, कई इलाकों में पानी भरा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
सबसे बड़ी रंगोली
12:11 PM, Jan 20, 2012
Photogallery
काले धन का कुबेर
20:23 PM, Dec 19, 2011
Photogallery
जमींदोज!!!
18:15 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
चंदौली के नजारे
13:39 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
अस्पताल में आग
08:30 AM, Dec 09, 2011
Photogallery
दिल्ली में इमारत गिरी
14:29 PM, Dec 03, 2011

मध्य प्रदेश में कुपोषण से 4 बच्चों की मौत हुई

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथिततौर पर कुपोषण की वजह से चार बच्चों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। 14:49 PM, Nov 18, 2011

UP: सूचना देने में देरी करने वाले अफसरों पर जुर्माना

यूपी के 29 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सूचना न देने पर जुर्माने के तौर पर 15 लाख 36 हजार पांच सौ रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए 12:49 PM, Nov 18, 2011
IBN7