शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय एक बच्चे पर गुण्डा एक्ट लगाये जाने का एक दिलचस्प मामला प्रकाश में आया है।
राजू नाम के इस बच्चे को लेकर उसका पिता अधिकारियों के दर पर भटक रहा है उसका कहना है कि उसके बेटे पर गुण्डा एक्ट क्यों लगा हे इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। वह चाहता है कि उसके बेटे पर लगा यह बदनुमा धब्बा जल्दी से जल्दी हटे।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण मोहन का इस बावत कहना है कि मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक से करायी जा रही है अगर पुलिसकर्मी दोषी पाये गये तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
अन्य अजब गजब खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: 6, Year, Old, Held, For, Gunda, Act, UP








कमेंट्स
0