IBN7 IBN7

[+] 70 और खबरें

उत्तर कोरिया ने 3 और मिसाइलें दागीं

  • एजेंसियां
Posted on Jul 04, 2009 at 01:19pm IST | Updated Jul 04, 2009 at 02:00pm IST

Email
Print

सियोल। उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से तीन और मिसाइलों का प्रक्षेपण किया है। महज एक दिन पहले ही उसने कम दूरी की चार मिसाइलें दागीं थीं।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सरकारी सूत्रों के हवाले से दक्षिण कोरियाई मीडिया ने शनिवार सुबह यह खबर दी कि दोनों मिसाइलों की मारक क्षमता 500 किलोमीटर है। दोनों मिसाइलों का प्रक्षेपण वोनसैन शहर के बंदरगाह के निकट किया गया। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी इसकी पुष्टि की है।

इससे पहले गुरुवार को उत्तर कोरिया ने चार मिसाइलें दागीं थी जिनकी मारक क्षमता 120 से 160 किलोमीटर के बीच बताई गई थी। दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गुरुवार को किए गए परीक्षणों को उत्तर कोरियाई सैन्य इकाई के नियमित अभ्यास के रूप में देखा गया था लेकिन कोरियाई प्रायद्वीप में उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण की वजह से जारी तनाव के मद्देनजर इन परीक्षणों के उसकी सैन्य ताकत के प्रदर्शन होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

जापान सरकार ने शनिवार सुबह बयान जारी कर उत्तर कोरिया के इस कदम की आलोचना की है। मुख्य कैबिनेट सचिव ताकेओ क्वोमुरा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मिसाइल प्रक्षेपण पड़ोसी देशों की सुरक्षा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के विरुद्ध है।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: norht koria, missile atteck



पिछली खबर
विरोध के बीच नेपाल में मंत्रिमंडल का विस्तार
अगली खबर
मुशर्रफ पर चले मुकदमा, नवाज की मांग

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

मालदीव में तख्तापलट की आशंका, राष्ट्रपति ने पद छोड़ा

समाचार पत्र 'द संडे लीडर' के अनुसार, कोलंबो में मालदीव उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि उप राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद फिलहाल कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। 15:20 PM, Feb 07, 2012

पाकिस्तान को अमेरिका से मिले नए एफ-16 लड़ाकू विमान

भारत की बढ़ती वायु शक्ति को देखते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिका से एफ-16 विमानों की अंतिम खेप हासिल कर ली। 14:44 PM, Feb 07, 2012

ओबामा का ईरानी सम्पत्ति जब्त करने का आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली ईरानी सम्पत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए हैं। 12:21 PM, Feb 07, 2012

अलकायदा तैयार कर रहा ब्रिटिश महिला आत्मघाती हमलावर!

अलकायदा ब्रिटेन में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए महिला आत्मघाती हमलावरों को तैयार करने की फिराक में है। 11:52 AM, Feb 07, 2012

यूरोपीय देशों में ठंड का कहर जारी, इटली में 17 की मौत

यूरोपीय देशों में शीतलहर से हो रही मौतों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। 13:26 PM, Feb 06, 2012

जिसने हमला किया तो उस पर हमला कर देंगे: ईरान

ईरान ने कहा है कि उसके ऊपर दुनिया के जिस हिस्से से हमला किया जाएगा, वह उसी स्थान पर हमले का जवाब देगा। 10:47 AM, Feb 06, 2012

खुलासा! केनेडी के थे व्हाइट हाउस की कर्मचारी से संबंध

अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी ने ह्वाइट हाउस के एक कमरे में एक महिला कर्मचारी से शाररिक सम्बंध बनाए थे। 10:04 AM, Feb 06, 2012

दोस्ती मजबूत करने को पाक में पढ़ाई जाएगी चीनी भाषा

पाकिस्तान के स्कूलों में जल्द ही चीनी भाषा की शिक्षा दी जाएगी। संघीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि देश भर में स्कूली स्तर पर चीनी भाषा पढ़ाने के प्रबंध किए जा रहे हैं और यह कार्यक्रम जल्द शुरू होगा। 15:13 PM, Feb 05, 2012

पाकिस्तान में 64 साल बाद बना स्वतंत्र महिला आयोग

महिलाओं के दर्जे पर राष्ट्रीय आयोग विधेयक 2012 आज संसद के ऊपरी सदन सीनेट में सर्वसम्मति से पारित हो गया। 18:55 PM, Feb 03, 2012

टाईम मैग्जीन के कवरपेज पर भारतीय अटार्नी की तस्वीर

विश्वभर के बाजारों में आज आए टाईम के ताजा अंक में प्रीत भरारा पर कवर स्टोरी दी गई है। 18:45 PM, Feb 03, 2012
IBN7