IBN7 IBN7

[+] 116 और खबरें

मानसून ने किया निराश, धान रोपाई पिछड़ी

  • एजेंसियां
Posted on Jul 04, 2009 at 02:11pm IST | Updated Jul 04, 2009 at 02:18pm IST

Email
Print

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में मानसून की लुकाछिपी ने पूर्वांचल विशेषकर गोरखपुर मंडल में धान की अच्छी फसल पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

पूर्वांचल में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ने से किसान मायूस हो गए हैं। मानसून की पिछले एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश के दौरान जिन किसानों ने अपने धान की रोपाई कर दी थी अब वे दुबारा आसमान की तरफ देखकर मायूस हो गए हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और बस्ती मंडल के महराजगंज व सिद्धार्थनगर जिले को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान पर पिछले 48 घंटे के दौरान एक बूंद भी पानी नहीं बरसा। आज दिनभर खिली धूप ने रही सही कसर पूरी कर दी। शहरी जीवन भी एक बार फिर उमस भरी गर्मी से बेहाल हो गया है।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार दोनों मंडलों के सात जिलों में धान की लगभग 20 प्रतिशत नर्सरी पहले ही धूप में झुलस चुकी है और अगर फिर पानी नहीं बरसा तो रोपे गए धान को बचा पाना भी मुश्किल होगा।

मालूम हो कि प्रदेश का यह क्षेत्र धान की अच्छी पसल के लिये जाना जाता है। इस बीच गोरखपुर के कृषि संयुक्त निदेशक उमाकान्त का कहना है कि मंडल में धान की फसल का कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है और किसानों को समय पर खाद-पानी और बीज मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन किसानो की स्थिति और मायूसी कुछ अलग हकीकत बयान करती है।

सिटी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: All, Grains, About, To, Damage, Gorakhpur



पिछली खबर
हर साल 300 करोड़ उगाहते हैं नक्सली: रमन सिंह
अगली खबर
UP में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से हाहाकार, 19 मरे

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
सबसे बड़ी रंगोली
12:11 PM, Jan 20, 2012
Photogallery
काले धन का कुबेर
20:23 PM, Dec 19, 2011
Photogallery
जमींदोज!!!
18:15 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
चंदौली के नजारे
13:39 PM, Dec 13, 2011
Photogallery
अस्पताल में आग
08:30 AM, Dec 09, 2011
Photogallery
दिल्ली में इमारत गिरी
14:29 PM, Dec 03, 2011

मध्य प्रदेश में कुपोषण से 4 बच्चों की मौत हुई

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कथिततौर पर कुपोषण की वजह से चार बच्चों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। 14:49 PM, Nov 18, 2011

UP: सूचना देने में देरी करने वाले अफसरों पर जुर्माना

यूपी के 29 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सूचना न देने पर जुर्माने के तौर पर 15 लाख 36 हजार पांच सौ रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए 12:49 PM, Nov 18, 2011
IBN7