IBN7 IBN7

[+] 157 और खबरें

पीड़िता ने कहा-शाइनी ने रेप किया: NCW

  • एजेंसियां
Posted on Jul 04, 2009 at 08:23pm IST | Updated Jul 04, 2009 at 09:03pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्षा गिरिजा व्यास ने शनिवार को यहां कहा कि फिल्म अभिनेता शाइनी आहूजा की 18 वर्षीय नौकरानी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि शाइनी ने उसके साथ बलात्कार किया।

व्यास ने कहा कि हमने मुंबई में पीड़िता से बात की थी। उसने स्पष्ट तौर पर कहा कि उसके साथ बलात्कार किया गया।

यह याद दिलाए जाने पर कि शाइनी ने कहा है कि उन्होंने नौकरानी की सहमति से उसके साथ यौन संबंध स्थापित किए थे, इस पर व्यास ने कहा कि चिकित्सकीय रिपोर्ट और डीएनए रिपोर्ट में भी यह साबित हो चुका है कि पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया। फिर भी इस बारे में मैं कुछ इसलिए नहीं कह सकती, क्योंकि मामला अदालत में है।

अभिनेता शाइनी आहूजा ने शुक्रवार को अदालत में कहा था कि उन्होंने अपनी नौकरानी की सहमति से उसके साथ यौन संबंध स्थापित किए थे। उन्होंने कहा था कि बलात्कार का आरोप उनसे पैसा ऐंठने के लिए रचा गया एक षड़यंत्र है।

इस मामले में एनसीडब्ल्यू का एक दल मुंबई गया था। दल ने पीड़िता और उसके परिजनों सहित सभी संबंधित पक्षों से मुलाकात की थी। उसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने घोषणा की थी कि शाइनी आहूजा बलात्कार मामला एक फास्ट ट्रेक कोर्ट में स्थानांतरित किया जाएगा।

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: shaini, rape



पिछली खबर
मैडोना के अपशब्दों से रूसियों में नाराजगी
अगली खबर
किस पे किस,फिर भी 'लव-आजकल' family film!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
हैप्पी बर्थडे
16:42 PM, Feb 02, 2012

साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

'दबंग' सलमान से बचने के लिए सोनाक्षी-रणबीर ने अपनी आनेवाली फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज की तारीख बदल दी। 19:24 PM, Jan 12, 2012

करीना की शादी की तैयारी शुरू, शादी का जोड़ा बनाएंगी रितु

अगले साल यानि 2012 में करीना कपूर और सैफ अली ख़ान शादी करने जा रहे हैं। दोनों के परिवारों ने शादी की जोरदार तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 18:46 PM, Aug 08, 2011

सलमान खान से बचते फिर रहे हैं शाहरुख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख दबंग सलमान खान से बचते फिर रहे हैं। शाहरुख मुंबई में रहते हुए भी मान्यता दत्त की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुए। वजह ये कि वहां सलमान से आमना-सामना करना वे नहीं चाहते थे। 17:04 PM, Jul 25, 2011
IBN7