लंदन। दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन का अंतिम संस्कार उनके मस्तिष्क के बगैर किया जाएगा। उनके मस्तिष्क को चिकित्सा जांच के मद्देनजर धड़ से अलग कर दिया गया है।
ब्रिटिश समाचार पत्र 'द मिरर' ने रविवार को खबर दी कि जैक्सन के परिवार को उनका शव सौंपे जाने से पहले उनके मस्तिष्क को धड़ से अलग कर लिया गया।
सूत्रों ने बताया कि मस्तिष्क के जरिए चिकित्सक इस बात की जांच करेंगे कि पहले जैक्सन ने कौन सी दवाएं ली थीं। उनकी मौत कहीं दवाओं की अत्यधिक मात्रा में सेवन की वजह से तो नहीं हुई। इनके अलवा उनकी मौत की गुत्थी को इस मस्तिष्क की जांच के जरिए ही सुलझाया जा सकता है।
जैक्सन से जुड़े सूत्रों के हवाले से अखबार ने कहा है कि मस्तिष्क से जुड़ी जांच के जरिए यह भी पता लगाया जा सकेगा कि जैक्सन असल में किन बीमारियों से ग्रस्त थे।
जैक्सन की 25 जून को लास एजेंलिस में मौत हो गई थी। पहले कहा गया कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। परंतु उनकी मौत को लेकर रहस्य गहराता गया। इसी वजह से उनका दो बार पोस्टमार्टम भी करना पड़ा।
माइकल जैक्सन के बारे में अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: jackson, brain, kankal ki zindagi








कमेंट्स
0