लंदन। फार्मूला वन रेसर लेविस हैमिल्टन की महिला मित्र और पॉप गायिका निकोल स्केरजिंगर का कहना है कि वह बहुत शर्मीली हैं लेकिन गाते वक्त उनमें उत्साह आ जाता है।
निकोल ने कहा कि मैं बहुत शर्मीली हूं लेकिन स्टेज पर आते ही पूरी तरह बदल जाती हूं। दर्शकों के साथ मेरा जुड़ाव मुझमें नई ऊर्जा का संचार करता है और मैं पूरे उत्साह से भर जाती हूं।
उन्होंने कहा कि जब मैं छोटी थी तो बहुत शर्मीली थी। अब लोग मेरे संगीत को सुनते और देखते हैं। यह देखकर मजा आता है।
मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।








कमेंट्स
0