क्या आप लैपटॉप खरीदने जा रहे हैं और बजट थोड़ा कम है तो फिर जरा रुकिए। टेकमंत्रा में इस बार ऐसे लैपटॉप्स के बारे में आपको जानकारी मिल सकेगी जो आपके बजट में तो आएंगे ही पर आपकी पॉकेट में भी आसानी से फिट हो जाएंगे।
साथ ही बात करेंगे उन नेटबुक्स की जिनकी कीमत है लगभग 20 से 25,000 रु। इसके अलावा शो में होंगे सेलफोन्स जो आजकल हम सब की कमजोरी बन गए हैं। अब वो जमाने गए जब सेलफोन्स सिर्फ बात करने के लिये होते थे। अब तो स्टाइलिश, ट्रेंडी, ब्यूटिफुल और सेक्सी जैसे शब्द सेलफोन के साथ जोड़े जाते हैं। इस बार टेकमंत्रा में आपके लिए होगी सेमसंग और एलजी के कुछ ऐसे ही फ्यूचरिस्टिक सेलफोन्स की जानकारी जिनका नाम रखा गया है ‘लॉलीपॉप औरल आइसक्रीम-2’।
पिछले शो पर आपके PC के लिए थे ढेर सारे एंटीवायरस सॉल्यूशन। इस बार टेक मंत्रा में है एक ऐसी वेब ऐप्लीकेशन के बारे में जानकारी जिसे डाउनलोड करके आप अपने यूएसबी ड्राइव को वायरस इफेक्टेड पीसी से बचा सकते हैं।
लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Tech mantra, Laptop, Mobile








कमेंट्स
0