IBN7 IBN7

[+] 178 और खबरें

बापू बोले: 'पत्रकार कुत्ते हैं, टुकड़ा नहीं डालूंगा!'

Posted on Jul 07, 2009 at 09:47pm IST | Updated Jul 08, 2009 at 11:05am IST

Email
Print

अहमदाबाद। अहमदाबाद में गुरु पूर्णिमा के मौके पर आसाराम बापू ने पत्रकारों की तुलना ब्लैकमेल करने वाले भौंकते कुत्तों से की। न शब्दों में लिहाज, न संयम, न प्रेम और न शांति का संदेश, आज बापू का गुस्सा देखने लायक था। उन्हें ये बात नागवार गुजर गई कि आखिर मीडिया ने उनके आश्रम में काले जादू की खबरें दिखाईं कैसे। वो ये भूल गए कि काले जादू की खबर खुद कोर्ट में दाखिल गुजरात सरकार के हलफनामे से निकली है।

आसाराम बापू अपने हजारों भक्तों के सामने खुलेआम चैनल वालों को फांसी पर चढ़ाने की वकालत तक कर गए। बापू की जुबान पर ऐसी चिढ़ उतरी कि मीडिया को पानी पी पी कर कोसते रहे। कह गए कि मीडिया तो ब्लैकमेल करता है लेकिन बापू इन ब्लैकमेलरों के चक्कर में नहीं आने वाला।

आसाराम बापू इस खुलासे पर भड़के हुए हैं कि उनके आश्रम में काला जादू किया जाता है। वो शायद भूल गए कि ये खुलासा मीडिया ने नहीं बल्कि खुद गुजरात की मोदी सरकार ने किया है। मोदी सरकार ने ही कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है, उसमें आश्रम के ही दो कर्मियों के लाइ डिटेक्टर टेस्ट की रिपोर्ट का हवाला है। साफ लिखा है कि - आश्रम में काला जादू होता है। मोदी सरकार पर तो बापू कृपा कर गए लेकिन अपने तेज से भस्म करने के अंदाज में टीवी चैनलों को मानो सूली पर चढ़ा गए।




बापू ने यहां तक कहा कि उनका नाम सिर्फ इसलिए काले जादू में घसीटा जा रहा है क्योंकि उन्होंने कई पत्रकारों को पैसा नहीं दिया। बापू के आश्रम में काम करने वाले दो लोगों ने जांच एजेंसियों की मौजूदगी में झूठ पकड़ने वाली मशीन के सामने ये कबूला है कि आश्रम में काला जादू होता है। इस बयान ने आश्रम की साख पर बट्टा लगा दिया -सो बापू आग बबूला हो उठे।

अपने भक्तों के सामने विषवाणी में रमे बापू ने साफ कहा कि काले जादू की रट तो वही लगा सकता है जिसके दिल में खुद कालिख हो। आसाराम बापू का आश्रम संगीन आरोपों के घेरे में है। पिछले साल इस आश्रम के गुरुकुल में पढ़ने वाले दो बच्चों की रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। एक की लाश बाथरूम में पाई गई थी तो दूसरे की आश्रम के बाहर।

क्या खुद को संत बताने वाले किसी व्यक्ति का इस तरह के अपशब्द इस्तेमाल करना उचित है? राय दें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: aasaram, media, dog



पिछली खबर
आडवाणी ने नए सांसदों को पिलाई नैतिकता की घुट्टी
अगली खबर
आरुषि हत्याकांड की जांच का क्या हुआ: SC

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

इंजीनियरिंग में अगले साल से साझा प्रवेश परीक्षा होगी

राज्य बोर्डों के प्राप्ताकों को 40 प्रतिशत महत्व देने और शेष 60 प्रतिशत के लिए साझा राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव को राज्यों ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। 22:40 PM, Feb 22, 2012

64 विमानों के बेड़े में 28 उड़ाने ही चलाएगी किंगफिशर!

डीजीसीए प्रमुख ई के भारत भूषण से किंगफिशर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय अग्रवाल की मंगलवार को हुई मुलाकात में एयरलाइंस को 24 घंटे के भीतर उड़ानों की नई संशोधित सूची सौंपने का निर्देश दिया था। 18:23 PM, Feb 22, 2012

भारतीय मछुआरों की हत्या पर इटली ने जताया अफसोस

मछुआरों को समुद्री लुटेरे समझकर उनकी हत्या करने वाले इतालवी जहाज पर सवार दो नौसैनिकों की गिरफ्तारी के बाद यहां पहुंची मिस्टुरा ने कहा कि हम दो भारतीय मछुआरों के मारे जाने की बात स्वीकार करते हैं। 17:16 PM, Feb 22, 2012

डीजल-रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की तैयारी में सरकार!

रंगराजन ने परिषद की वित्त वर्ष 2011-12 की आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट जारी करने के दौरान यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि विभिन्न प्रकार की सब्सिडियों के बढ़ने से राजकोषीय घाटा बढ़ रहा है और इसको नियंत्रित करने के लिए सब्सिडियों को तर्कसंगत बनाना होगा। 16:56 PM, Feb 22, 2012

2जी मामलाः रुईया सहित 4 को व्यक्तिगत पेशी से छूट

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने बुधवार को 2जी मामले के आरोपी एस्सार समूह के रवि रुईया और तीन अन्य लोगों को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी। 13:02 PM, Feb 22, 2012

यूपी-दिल्ली की ठंड को विदाई दे रहा है खुशनुमा मौसम

दिल्ली में बुधवार की सुबह बेहद खुशनुमा रही। यहां सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 12:57 PM, Feb 22, 2012

कश्मीर में एनकाउंटर, लश्कर के टॉप कमांडर की मौत

उत्तरी कश्मीर के सोपोर कस्बे में मंगलवार शाम सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक टॉप कमांडर मारा गया। 11:59 AM, Feb 22, 2012

किंगफिशर पर बोले अजित, मदद नहीं करेंगे...बैंक करें तो करें

नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह और डीजीसीए के बीच किंगफिशर एयलाइंस पर बुलाई गई बैठक समाप्त हो गई है। बैठक राजीव गांधी भवन में हुई। गौरतलब है कि लगातार तीन दिन से किंगफिशर की उड़ानें रद्द हो रही हैं। 11:46 AM, Feb 22, 2012
IBN7