IBN7 IBN7

[+] 351 और खबरें

आखिर कौन है बाबरी मस्जिद का फाइलखोर?

Posted on Jul 09, 2009 at 09:15pm IST | Updated Jul 09, 2009 at 09:49pm IST

नई दिल्ली। बाबरी ढांचा मस्जिद था या मंदिर शायद अब ये कभी साबित नहीं हो पाएगा। इस बात के दस्तावेजी सबूत गायब हो चुके हैं। अदालत में 59 साल से ये मुकदमा चल रहा है। अदालत सरकार से ये दस्तावेज मांग रही है। ये दस्तावेज केस के अहम सबूत हैं। 7 सालों तक अदालत को टरकाने के बाद, अब सरकार ने इन दस्तावेजों की गुमशुदगी का ठीकरा एक मर चुके इंसान के सिर फोड़ दिया है।

इस शख्स की एक हादसे में मौत हो चुकी है और ये मौत भी कम रहस्यमय नही है लेकिन अदालती आदेश के बाद भी इस मौत की दोबारा जांच नहीं हो रही। ये कहानी जुड़ी है एक ट्रेन यात्रा से। ट्रेन में दिल्ली जाने के लिए सवार हुए एक सरकारी मुलाजिम से और अचानक उसकी मौत से। कहा जा रहा है कि उस इंसान के पास कई सीक्रेट फाइलें थीं। उस इंसान को अगले ही दिन बाबरी ढांचा ढहाने की वजहों की जांच कर रहे लिब्राहन आयोग के सामने पेश होना था और ये फाइलें देनी थीं।

लेकिन न केवल वो इंसान फाइलें देने से ऐन पहले रहस्यमय तरीके से एक हादसे में मर गया बल्कि उसके पास मौजूद सीक्रेट फाइलें भी गायब हो गईं। इन फाइलों से जुड़ी कहानी दरअसल शुरू होती है 22 दिसंबर 1949 से। बाबरी ढांचे के भीतर रामलला की मूर्तियां मिलने के बाद शुरू हुआ बाबरी विवाद। 29 दिसंबर 1949 को उस पर ताला जड़ दिया गया। 16 जनवरी 1950 को दावेदारी का मुकदमा दायर हुआ। तब से ही अदालत मांग रही है महज सात दस्तावेज।




22 अप्रैल 2002 को सरकार ने कोर्ट में पेश किए दो दस्तावेज और पांच को बताया गया लापता। सात साल तक फिर चली गायब दस्तावेजों की तलाश। अब सरकार ने जो जवाब सौंपा है हाईकोर्ट उससे बेहद खफा है। याचिकाकर्ता के वकील मुश्ताक अहमद सिद्दीकी कहते हैं कि कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है कि आप की 23 फाइलें अगर लापता हैं तो आपने क्या कार्रवाई की है दस तारीख को इसका जवाब दें।

चीफ स्टैंडिंग काउंसिल यूपी डी के उपाध्याय कहते हैं कि कोर्ट ने हमसे पांच दस्तावेज मांगे हैं। दो हम दे चुके हैं और 23 फाइलें जो गायब हैं वो सभी इससे जुड़ी नहीं हैं लेकिन हो सकता है कि 23 में ही कोई फाइल ऐसी हो जिसमें ये पांचों दस्तावेज मौजूद रहे हों। इन सीक्रेट फाइलों में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का भेजा टेलीग्राम भी शामिल था। बाबरी ढांचे में मूर्तियां मिलने के बाद उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत को ये टेलीग्राम भेजा था।

समझा जा रहा है उस टेलीग्राम में जवाहरलाल नेहरू ने बाबरी ढांचे की हकीकत का खुलासा किया था। तो क्या एक गहरी साजिश रच कर ये फाइलें किसी ने उड़ा लीं और शिकार बना दिया उस सरकारी मुलाजिम को जो ये फाइलें लेकर दिल्ली जा रहा था। जांच अभी जारी है - ये बात दीगर है कि सुभाष साध की ट्रेन से गिरकर हुई रहस्यमय मौत की जांच आज तक पूरी नहीं हुई।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Ayodhya, Babri, Masjid, babri dhwansh



पिछली खबर
उत्तर भारत पर पहले सूखे... और फिर अकाल का खतरा
अगली खबर
गुजरात: BJP ऑफिस पर हमला, विधायक पिटे

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

घुसपैठ की फिराक में एक हजार आतंकी, आर्मी अलर्ट

जम्मू एवं कश्मीर में ऊंचे पर्वतों से बर्फ के पिघलने के साथ ही भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चौकसी बढ़ा दी है। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि करीब 500 से 1,000 आतंकवादी सीमापार से घुसपैठ की फिराक में हैं। 14:29 PM, May 21, 2012

राज्यसभा में आज पेश होगा लोकपाल विधेयक

संसद के मौजूदा बजट सत्र के दौरान लोकपाल विधेयक राज्यसभा में पेश किया जाएगा। विधेयक को सोमवार को सदन की कार्यवाही की सूची में शामिल किया गया है। 13:24 PM, May 21, 2012

काले धन पर श्वेतपत्र जारी, आम माफी की योजना से इंकार

बता दें कि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने साफ कर दिया था कि इस पत्र में काले धन के मालिक का नाम नहीं दिया जाएगा। क्योंकि काले धन के मुद्दे पर एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट अभी बाकी है। 11:43 AM, May 21, 2012

लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती जिले पूंछ से आंतकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 11:12 AM, May 21, 2012

जम्मू कश्मीर: गोलीबारी में लश्कर का एक आतंकी ढेर

जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के जंगल में सोमवार तड़के हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैय्यबा के एक आतंकवादी को मार गिराया। 11:03 AM, May 21, 2012

देखें: गंगा एक खोज, सफर पहुंचा सुंदरवन

गंगा एक खोज में आज सफर अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। सुंदरवन यानि बंगाल टाइगर का घर पहुंच गया है। 23:11 PM, May 20, 2012

मैंने एक सवाल पूछ लिया तो आपने माओवादी बता दिया!

छात्रा तानिया भारद्वाज ने खत में कहा कि आपने, बंगाल के सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति ने सीएनएन आईबीएन के सवाल-जवाब कार्यक्रम में टाउन हॉल में मुझे माओवादी करार दे दिया। मैंने आखिर ऐसा क्या किया था कि मुझे ये तमगा मिला? 19:13 PM, May 20, 2012

बीवी ने जब घर से निकाला तो NRI को रैन बसेरा का सहारा!

एक ऐसा एनआरआई जो कनाडा से बीवी के साथ जालंधर घूमने आया। मगर आज उसके पास कोई ठिकाना नहीं है। वो भिखारियों के लिए बनाए गए रैन बसेरे में रहने को मजबूर है। 17:03 PM, May 20, 2012
IBN7