IBN7 IBN7

[+] 106 और खबरें

मुंबई हमला: 5 आरोपियों पर केस चलाएगा पाक

  • ibnkhabar.com
Posted on Jul 11, 2009 at 06:19pm IST | Updated Jul 11, 2009 at 07:37pm IST

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि बीते साल 26 नवम्बर को हुए मुंबई हमलों की जांच में हुई देरी के लिए पाकिस्तान नहीं बल्कि भारत जिम्मेदार है।

मलिक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इसमें पांच पर मुकदमा अगले सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा।

मलिक ने कहा में इस मामले में कुल 9 में से 5 को पकड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा भारत ने इस मामले में तहरीर दाखिल करने में कुल 90 दिन लिए जबकि हमने सिर्फ 76 दिन में ही तहरीर दाखिल कर दी।

हमने विदेश मंत्रालय से अपील की है कि वो भारत के पीएम मनमोहन सिंह के समक्ष इस जांच को रखे जो इस बात को साफ करता है कि पाक सरकार कि मुंबई हमले में कोई सांठगांठ नहीं है और जानबूझकर कोई देरी नहीं की गई।

मलिक ने भारत द्वारा दी गई बोट थ्यौरी पर भी सवाल उठाए हैं। मलिक ने कहा कि बोट में इतने सारे लोगों कैसे ले जाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि फहीम अंसारी और शहाबुद्दीन को मुंबई हमलों से काफी पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्यों वह जानकारी पाक को नहीं दी गई।

मलिक ने कहा कि अगले हफ्ते मुंबई हमले के 5 आरोपियों पर शुरू हो रहा मुकदमा पारदर्शी और सबूतों के आधार पर होगा। मलिक ने कहा कि हमने भारत से और जानकारी मांगी है। हमें जो जानकारी दी गई है वह अधूरी है। मसलन कसाब से जुड़ी फोन कॉल्स, सिम कार्ड, इंटरनेट फोन, जीपीएस सिस्टम की जानकारी नहीं दी गई।

मलिक ने कहा कि मुंबई हमला करने वाले लोगों को स्थानीय सपोर्ट भी मिला है। मुंबई हमले में जो बोट इस्तेमाल की गई उसमें भारत में ही ईंधन भरा गया।

(एजेंसी की जानकारी के साथ)

दुनिया की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Mumbai, Blast, Pakistan



पिछली खबर
'तालिबानी डील’ के बहाने पाक का भारत पर निशाना
अगली खबर
बराक ओबामा ने किया पूर्व दास किले का दौरा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

जरदारी के भेजे गए विमान से चिश्ती लौटे पाक

भारत में हत्या के जुर्म में 1992 से सजा काट रहे मोहम्मद खलील चिश्ती ने कहा कि वह पाकिस्तान लौटकर बेहद खुश हैं क्योंकि उन्हें वापस लौटने की कोई उम्मीद नहीं थी। 20:48 PM, May 16, 2012

चीन में कोयला खदान में विस्फोट, 6 की मौत

चीन के पश्चिमोत्तर में उयगूर स्वायत्तशासी क्षेत्र में एक कोयला खदान मे हुए गैस विस्फोट में कम से कम छह लोग मारे गये हैं। 19:46 PM, May 16, 2012

फोन हैकिंग मामलाः रेबेका ब्रूक्स को हो सकती है जेल

शाही अभियोजन सेवा ने आज यह जानकारी दी। ब्रूक्स को 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और अभी वह जमानत पर हैं। 13:14 PM, May 16, 2012

अमेरिका ने दाऊद के सहयोगियों पर प्रतिबंध लगाया

दाऊद के दो सबसे खास सहयोगी छोटा शकील और 'टाइगर' मेमन को अमेरिका ने ड्रग तस्कर करार देते हुए कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। 10:25 AM, May 16, 2012

'काली मां' बीयर का नाम बदलेगी अमेरिकी कंपनी

अमेरिका में बीयर की बोतल का नाम हिंदू देवी काली के नाम पर रखने पर हिंदुओं की आलोचनाओं और यह मसला भारतीय संसद में उठने के बाद बीयर निर्माता कम्पनी ने माफी मांगी है। 21:19 PM, May 15, 2012

गंदा पानी पीने से 250 स्कूली बच्चे अस्पताल पहुंचे

अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत स्थित एक स्कूल के कम से कम 250 बच्चों में विषाक्तता का लक्षण दिखने पर उन्हें मंगलवार को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। 20:55 PM, May 15, 2012

इस साल चालू हो जाएगा ईरान का बुशेर परमाणु प्लांट

ईरान के बुशेर परमाणु संयंत्र में 2012 के आखिर तक वाणिज्यिक स्तर पर बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। 18:23 PM, May 15, 2012

नामित जर्मन राजदूत ने भारत को पक्का दोस्त बताया

जर्मनी और भारत पक्के दोस्त हैं और उनकी दोस्ती आपसी विश्वास तथा साझे मूल्यों पर आधारित है। 17:44 PM, May 15, 2012

ओबामा के समलैंगिक शादी के बयान पर विवाद

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जब से समान लिंग के बीच शादियों को वाजिब ठहराया है, तभी से सबकी निगाहें इस बेहद विवादास्पद सामाजिक मुद्दे और स्वयं राष्ट्रपति पर केंद्रित हो गई हैं। 21:36 PM, May 14, 2012

अग्रिम मोर्चे से सेना हटा सकता है भारतः पाक अखबार

पाकिस्तान के एक अखबार ने दावा किया है कि 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद भारत ने पाकिस्तानी सीमा के अग्रिम मोर्च पर जिन सैनिकों को तैनात किया था, उन्हें वह वापस बुला सकता है। 19:37 PM, May 14, 2012
IBN7