लंदन। फ्रांस के मशहूर फैशन डिजाइनर क्रिश्चियन ऑडिगेर नेवरलैंड स्थित उस भव्य आवास को खरीदने की तैयारी में हैं जो कभी दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की अमानत थी।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक अमेरिका में रह रहे ऑडिगेर उसे खरीदकर एल्विस प्रेसले के ग्रासलैंड की तर्ज पर यहां जैक्सन के नाम से एक परिसर बनाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि मैंने उस घर को खरीदने का फैसला किया है। कॉलोनी कैपिटल ने इसे वर्ष 2008 में 3.2 करोड़ डॉलर में खरीदा था। अब नेवरलैंड की कीमत इसकी तिगुना हो चुकी है।
गौरतलब है कि 25 जून को लास एंजेलिस में जैक्सन का निधन हो गया था। वह 50 वर्ष के थे।
माइकल जैक्सन के बारे में अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Jackson, Michael, Home, kankal ki zindagi








कमेंट्स
0