IBN7 IBN7

[+] 239 और खबरें

'जैक्सन के बच्चों से दूर रहेंगे उनके पिता'

  • एजेंसियां
Posted on Jul 12, 2009 at 05:08pm IST | Updated Jul 12, 2009 at 05:41pm IST

लास एंजेलिस। दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की मां कैथरीन और पूर्व पत्नी डेबी रोवे के बीच एक गुप्त समझौता हुआ जिसके तहत जैक्सन के तीनों बच्चों से उनके पिता जो जैक्सन का कोई सरोकार नहीं होगा।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक दोनों ने यह कदम जैक्सन के पिता को बच्चों से दूर रखने के लिए उठाया है। डेबी, जैक्सन के दो बच्चों प्रिंस माइकल और पेरिस की मां हैं।

पहले कैथरीन और डेबी दोनों ने बच्चों पर अपना दावा किया था और यह मामला अदालत तक पहुंच गया था। अब दोनों ने अदालत के बाहर समझौता किया है कि बच्चों की देखभाल कैथरीन करेंगी लेकिन डेबी कभी भी बच्चों से मिल सकती हैं।

जो (80) अपनी पूर्व पत्नी कैथरीन के साथ बच्चों पर अपना दावा कर रहे थे। परंतु कैथरीन किसी भी हाल में जो की पहुंच बच्चों तक नहीं होने देना चाहती हैं। जैक्सन भी अपने पिता जो को पसंद नहीं करते थे। एक बार तो उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा था बचपन में जो उनकी पिटाई करते थे। गौरतलब है कि 25 जून को लास एंजेलिस में जैक्सन की मौत हो गई थी।

माइकल जैक्सन के बारे में अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: jackson, child, father, kankal ki zindagi



पिछली खबर
48वें साल की आखिर में होगी सल्लू की शादी!
अगली खबर
7800 करोड़ के लिए की गई जैक्सन की हत्या!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
नौका पर प्रेम का चौका
14:34 PM, May 21, 2012
Photogallery
सौ साल का 'हीरो'
17:24 PM, May 19, 2012
Photogallery
विद्या का आइटम नंबर
19:31 PM, May 18, 2012
Photogallery
'बोल बच्चन' में बिग बी
15:01 PM, May 18, 2012
Photogallery
एक और छम्मक छल्लो
14:20 PM, May 18, 2012

‘जिया हो बिहार के लाला’ से फिर धूम मचाएंगी स्नेहा

मनोज बाजपेयी की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में महिला संगीतकार स्नेहा खनवलकर के म्यूजिक ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। फिल्म और गाने के प्रोमो ने लोगों में रोमांच पैदा कर दिया है। 13:18 PM, May 11, 2012

आमिर ने लूटा दिलीप कुमार का दिल, जमकर प्रशंसा की

हिंदी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता दिलीप कुमार भी 'सत्यमेव जयते' से बेहद प्रभावित हुए हैं और उन्होंने टीवी शो के लिए आमिर की जमकर प्रशंसा की है। 10:53 AM, May 11, 2012

सत्यमेव जयते ने सबको लुभाया, आमिर को जिंदगी लाइव ने!

सुपरस्टार आमिर खान का पहला टेलीविजन शो 'सत्यमेव जयते' रविवार को पहली कड़ी की प्रस्तुति के साथ ही लोगों के दिलों पर छा गया। शो के बाद आमिर खान ने आईबीएन 7 के शो ‘जिंदगी लाइव’ की जमकर तारीफ की। 10:55 AM, May 07, 2012
IBN7