IBN7 IBN7

[+] 549 और खबरें

दिल्ली मेट्रो चीफ का इस्तीफा नामंजूर, काम पर लौटे श्रीधरन

Posted on Jul 13, 2009 at 07:45 | Updated Jul 13, 2009 at 11:04

Email
Print
0

नई दिल्ली। इस्तीफा नामंजूर होने के बाद मेट्रो मैन ई श्रीधरन आज दिल्ली के जमरूदपुर में मेट्रो पुल हादसे की साइट पर पहुंचकर हालात का जयाजा लिया। साथ ही श्रीधरन ने वहां से मलबा हटाए जाने की कार्रवाई का भी मुआयना किया। मालूम हो कि रविवार को मेट्रो पुल हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए डीएमआरसी प्रमुख श्रीधरन ने इस्तीफा दे दिया था।

अगले साल होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और श्रीधरन की काबिलियत को देखते हुए सरकार ने उनका इस्तीफा नामंजूर किया है।

इस सिलसिले में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि मेट्रो का प्रोजेक्ट बेहद अहम है और देश को मेट्रो चीफ श्रीधरन की जरूरत है। इसलिए वो उनका इस्तीफा मंजूर नहीं कर सकती।




मेट्रो मैन ई श्रीधरण के अचानक इस्तीफे की पेशकश ने दिल्ली सरकार को हिला कर रख दिया। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ पढ़ीं जा सकती थीं। कॉमनवेल्थ खेल बिल्कुल करीब है और मेट्रो का काम सिर्फ एक इंसान ही पूरा कर सकता है, वो हैं श्रीधरण। इस्तीफे की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कॉमनवेल्थ गेम्स कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रमुख और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। मुख्य मुद्दा श्रीधरण का इस्तीफा था। श्रीधऱण का कोई दूसरा विकल्प नहीं मिला और रात में ही शीला सरकार ने श्रीधरण का इस्तीफा नामंजूर कर दिया।

इ श्रीधरण मेट्रो दुर्घटना को लेकर कितने गंभीर थे। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुर्घटना के वक्त वो बैंगलोर में थे और खबर मिलते ही वो दिल्ली के रवाना हो गए और दिल्ली एयरपोर्ट से वो सीधा घटनास्थल पर गए। इसके बाद ज्यादातर मीडिया से दूर रहने वाले श्रीधरण ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने इस्तीफे की पेशकश कर सबको चौंका दिया।

इतना ही नहीं प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान श्रीधरन ने ईमानदारी से कबूला कि

--पिछले हादसों की जांच के बाद कई खामियां सामने आईं लेकिन वे उसे दूर नहीं कर पाए

-- श्रीधरन ने इन कमियों को खत्म न कर पाने के लिए अफसोस भी जताया

--ये भी ऐलान किया कि पांच लोगों की कमेटी पूरे हादसे की जांच करेगी

--डीएमआरसी ने उस फर्म को भी ब्लैकलिस्ट करने का ऐलान किया है जो हादसे के वक्त साइट पर काम कर रही थी।

हालांकि इतने बड़े हादसे होने के बाद भी दिल्ली सरकार ने ई श्रीधरण का इस्तीफा नामंजूर तो कर दिया। लेकिन सवाल ये उठता है कि सरकार और डीएमआरसी ऐसी दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कोई पुख्ता कदम उठाएगी। दिल्ली सरकार की सोमवार को कैबिनेट बैठक में मेट्रो दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा की जाएगी।

सिटी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


IBNKhabarMore on: Metro, DMRC



पिछली खबर
लातूर:HIVपीड़ित बच्चों का दाखिला से इनकार
अगली खबर
दिल्ली: व्यापारी की तलवार से काटकर हत्या

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

केंद्रीय सचिवालय-कुतुब मीनार मेट्रो सेवा आज से

दिल्ली गुड़गांव के बीच का फासला अब कम हो गया है। आज से दिल्ली-गुड़गांव मेट्रो रूट जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 08:45 AM, Sep 03, 2010

दो साल तक लड़की का रेप करता रहा इंस्पेक्टर

हैदराबाद में एक पुलिस इंस्पेक्टर की करतूत का खुलासा हुआ है। आरोप है कि सर्किल इंस्पेक्टर दो साल से एक लड़की का शारीरिक शोषण कर रहा था। 08:09 AM, Sep 03, 2010

मुंबई एयरपोर्ट पर लड़की की मौत से सनसनी

एक 25 साल की युवती की मौत मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट की छत से गिरने की वजह से हुई। 17:26 PM, Sep 02, 2010

गुड़गांवः एयरफोर्स के रिटायर्ड अफसर के घर लूट

एयरफ़ोर्स से रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अशोक पाल अपने परिवार के साथ सेक्टर सात में रहते हैं। 17:06 PM, Sep 02, 2010

लखनऊ: हाईकोर्ट-रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी

इसके बाद वहां सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। उक्त शख्स ने कार्यालय के लैंड लाइन पर धमकी दी। 11:38 AM, Sep 02, 2010

मनचले की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर टीचर ने दी जान

लखनऊ के सआदतगंज इलाके में ब्लैकमेलिंग से आजिज आकर एक लड़की ने बुधवार को घर के अंदर फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। 11:17 AM, Sep 02, 2010

ग्लोबल हो जाएगा मुंबई का दही-हांडी उत्सव

राम डेविनेनी और रॉड्रिक्स रोहास दही-हांड़ी पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाकर इस उत्सव को ग्लोबल बनाने के लिए मुंबई में है। 09:55 AM, Sep 02, 2010

महिला गोविंदाओं की पहल, दही हांडी पर नेत्रदान

दही हांडी फोड़ने में मुंबई की गोपियां भी पीछे नहीं। गोविंदाओं को टक्कर देने के लिए गोपियों ने जम कर तैयारी की है। 09:39 AM, Sep 02, 2010

मालामाल होंगे गोविंदा! आकाश में टंगी सोने की मटकी

कृष्णाष्टमी के पर्व पर मुंबई दही-हांडी के रंग में रंगने को बेकरार है। हर बार की तरह इस बार भी गोविंदाओं के जोश और उमंग को बढ़ाने के कई बहाने हैं। 09:08 AM, Sep 02, 2010

प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर की फायरिंग

दिल्ली में जुर्म की घटनाएं धमने का नाम नहीं ले रही। बीते बुधवार को देर शाम दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में आकर कुछ युवक लड़ाई करने लगे। 08:16 AM, Sep 02, 2010
IBN7
IBN7IBN7
IBN7IBN7