IBN7 IBN7

[+] 186 और खबरें

मनमोहन फ्रांस और मिस्र की यात्रा पर रवाना

Posted on Jul 13, 2009 at 18:30 | Updated Jul 13, 2009 at 18:40

Email
Print
0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को चार दिन की विदेश यात्रा पर रवाना हो गए। इस दौरान वो फ्रांस की राजधानी पेरिस और मिस्र के शर्म-अल-शेख शहर जाएंगे। फ्रांस में वो राष्ट्रीय दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे जबकि शर्म-अल-शेख में वो गुटनिरपेक्ष आंदोलन के 15 वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

सिंह पहले ऐसे विदेशी नेता हैं जिन्हें फ्रांस की बेस्टाइल परेड में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। इसके बाद वो शर्म- अल-शेख रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के.नारायणन भी गए हैं। गुटनिरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के दौरान सिंह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से मुलाकात कर सकते हैं।

उनकी मुलाकात से पहले दोनों देशों के विदेश सचिवों की मुलाकात होगी जिसमें आतंकवाद के मसले पर चर्चा होगी। दोनों देशों के विदेश सचिवों की बैठक का फैसला रूस के येकातेरिनबर्ग शहर में पिछले दिनों सिंह और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की मुलाकात के दौरान हुआ था।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


IBNKhabarMore on: Manmohan, France, Tour



पिछली खबर
साध्वी प्रज्ञा सिंह ने दी खुदकुशी की धमकी
अगली खबर
माया के खिलाफ सुनवाई छह हफ्तों के लिए टली

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

गरीबों में मुफ्त में नहीं बंटेगी 25 लाख टन अनाज

अगले 6 महीने में केंद्र सरकार राज्यों को BPL के भाव पर 25 लाख टन गेहूं और चावल बांटेगी। 09:45 AM, Sep 03, 2010

इच्छाधारी बाबा के खुले राज, 1215 पेज की चार्जशीट दायर

इच्छाधारी उर्फ बाबा भीमानंद एक बार फिर चर्चा में है। वही इच्छाधारी जो देश के सबसे बड़े सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में मकोका के तहत तिहाड़ में बंद है। 08:21 AM, Sep 03, 2010

FCI के गोदाम में पानी घुसने से करोड़ों का गेहूं सड़ा

पंजाब के फिरोजपुर में एफसीआई के गोदाम में पानी घुसने से करोड़ों का गेहूं सड़ गया। 08:18 AM, Sep 03, 2010

हथियारबंद चाहता था नसबंदी को बढ़ावा दे डिस्कवरी

एक अमेरिकी नागरिक ने बुधवार रात को डिस्कवरी चैनल के मुख्यालय में घुसकर कुछ लोगों को बंधक बना लिया। 17:13 PM, Sep 02, 2010

जय पासवान को छोड़कर 7 नक्सली खूंखार नहीं:पुलिस

जय पासवान ही एक ऐसा है जिस पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं जबकि अन्य के साथ ऐसा नहीं हैं। 12:50 PM, Sep 02, 2010

नक्सलियों का दावा, एक बंधक की हत्या कर दी है!

मुंगेर-जमुई-लखीसराय जोन के स्वयंभू प्रवक्ता अविनाश ने गुरुवार शाम स्थानीय चैनलों से फोन पर बातचीत में यह दावा किया। 12:23 PM, Sep 02, 2010

INB अवॉर्ड्स समारोह में नेटवर्क 18 की धूम

इंडियन न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स 2010 की घोषणा हो गई है। दिल्ली में हुए इस अवॉर्ड्स के ऐलान में नेटवर्क 18 की धूम रही। 23:20 PM, Sep 01, 2010
IBN7
IBN7IBN7
IBN7IBN7