IBN7 IBN7

[+] 224 और खबरें

ममता के बयान पर भड़के छात्र, पटना में उत्पात

Posted on Jul 13, 2009 at 07:37pm IST

पटना। बिहार के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को छात्रों ने रेल मंत्री ममता बनर्जी के रेलवे में स्थानीय लोगों को आरक्षण दिए जाने संबंधी बयान के विरोध में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान छात्रों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने 10 छात्रों को हिरासत में भी ले लिया है।

पुलिस के अनुसार करीब 300 छात्रों ने बाढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में रेल मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान स्टेशन पर पहुंची 506 डाउन पटना-बरौनी पैसेंजर रेलगाड़ी को छात्रों ने रोक दिया और पत्थरबाजी की। छात्रों ने बंगाल से आ रही पूर्वा एक्सप्रेस पर हमला भी किया है।

सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। छात्रों ने पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें कम से कम छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुजीत कुमार ने बताया कि छात्रों के उत्पात को देखते हुए दो घंटे तक पटना-मोकामा रेल मार्ग पर आवागमन ठप रहा।

उन्होंने बताया कि इस मामले में 10 छात्रों को हिरासत में लिया गया है। इधर, छात्रों का कहना है कि रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा रेलवे में स्थानीय लोगों को 50 प्रतिशत आरक्षण दे दिए जाने से बिहार के छात्रों के लिए रेलवे में नौकरी के अवसर कम हो जाएंगे।

सिटी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: patna, rail, mamta



पिछली खबर
चंडीगढ़: नहर में कूदा दिल्ली का प्रेमी जोड़ा
अगली खबर
मुंबई में दौड़ रही है मेड इन चाइना ‘मौत’

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

दो बेटियों की गोली मारकर हत्या, सौतेली मां फरार

बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर तीन सगी बहनों को गोली मार दी। 15:48 PM, May 17, 2012

विषाक्त सत्तू ने ली 10 मजदूरों की जान, मुआवजे की घोषणा

बिहार के जहानाबाद के राजा बाजार स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 10 मजदूरों की सोमवार देर रात विषाक्त सत्तू खाने से मौत हो गई। सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। 10:58 AM, May 15, 2012
Photogallery
सुसाइड ड्रामा!
17:28 PM, May 14, 2012

बांदा के गांव में पुलिस की 'शैतान चौकी'!

उत्तर प्रदेश की सरकार बदली तो बहुत कुछ बदल गया है। बांदा जनपद के एक गांव में 'शैतान चौकी' तक संचालित हो गई है। 10:48 AM, May 12, 2012

सिलेंडर बांटने में धांधली पर पीटा नायब तहसीलदार

उत्तर प्रदेश में देवरिया के रूद्रपुर के नायब तहसीलदार को शुक्रवार को लोगों ने रसोई गैस के सिलेंडर के वितरण में धांधली करने के आरोप में पीट दिया। 14:30 PM, May 11, 2012
Photogallery
कैमरे पर गैंगवार
15:00 PM, May 08, 2012

बालाघाट में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बालाघाट में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में सोमवार को एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 11:40 AM, May 08, 2012

बैठक में बजी मोबाइल की घंटी, एक हजार का जुर्माना लगा

मध्यप्रदेश के उज्जैन में जिला कलेक्टर द्वारा जिला प्रशासन की बैठकों में मोबाइल न बजने के निर्देश के बावजूद सोमवार को समीक्षा बैठक मे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के मोबाइल की घंटी बजने पर उन्हें एक हजार रुपये का जुर्माना जमा कराना पड़ा। 11:16 AM, May 08, 2012

दिल्ली: बटला हाउस इलाके में फायरिंग, दो जख्मी

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली के बटला हाउस इलाके में पांच लोगों ने दिलशाद और शाबेज नाम के दो युवकों पर फायरिंग की जिसमें दोनों युवक जख्मी हो गए। 09:27 AM, May 08, 2012
Photogallery
रोको इन रेप को!
14:56 PM, May 07, 2012
IBN7