IBN7 IBN7

[+] 239 और खबरें

जैक्सन की जान ले गई सिर में लगी आग

Posted on Jul 16, 2009 at 09:40pm IST | Updated Jul 16, 2009 at 11:03pm IST

नई दिल्ली। सिर्फ 13 सेकेंड ने माइकल जैक्सन की जान ले ली। सिर्फ 13 कदम चले थे पॉप किंग मगर उन्हें नहीं मालूम था कि ये 13 कदम वो अपनी मौत की तरफ बढ़ा रहे हैं। एक ऐसी गुत्थी जो पिछले 25 साल से अनसुलझी थी। मगर आज ये दुनिया के सामने आ गई है। 25 साल पहले एक कोल्ड ड्रिंक के ऐड की शूटिंग के दौरान जो हादसा जैक्सन के साथ हुआ वो जाने अनजाने उन्हें मौत की तरफ ले गया।

25 साल पुराने इस वीडियो में एक गहरा राज छुपा है। माइकल जैक्सन की मौत का राज। (वीडियो देखने के लिए वीडियो आईकन पर क्लिक करें)तारीख 27 जनवरी 1984। माइकल जैक्सन पर पेप्सी का एक ऐड फिल्माया जा रहा है। लॉस एंजेलिस के श्राइन ऑडिटोरियम में माइकल को लाइव देखने के लिए 3000 दर्शक मौजूद थे। इस विज्ञापन में माइकल जैक्सन को एक धमाका होने के बाद स्टेज की सीढ़ियां उतरते हुए रैंप पर दर्शकों के सामने जाना था।

शूटिंग शुरू हुई पहले टेक में धमाका सही वक्त पर हुआ और जैक्सन सीढ़ियां उतरते हुए दर्शकों के सामने थिरकने लगे। मगर ये शॉट ओके नहीं हुआ। इसके बाद दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां हर टेक में कुछ न कुछ कमी रह गई। अब बारी थी छठे टेक की।




छठे टेक के लिए जैक्सन तैयार थे। एक धमाका होता है। वो अपने दोनों हाथ ऊपर उठाते हैं...लेकिन ये क्या हुआ। जैक्सन के बालों में तो आग लग गई। मगर फिर भी वो आगे बढ़ते जा रहे हैं। उनके कदम थिरकने को बेकरार हैं। क्या वो इस बात से अनजान हैं कि उनके सिर से आग की लपटें उठ रही हैं? माइकल स्टेज पर चकरघिन्नी की तरह घूमते हैं और आग बुझ जाती है। अब तक उन्हें एहसास हो चुका था कि उनके साथ क्या हुआ।

जैक्सन का ये हाल देखकर आस पास खड़े लोग कंबल लेकर उनकी तरफ दौड़े। उनके सिक्योरिटी गार्ड्स भी आ गए उन्हें दुनिया से छिपाने की कोशिश की। मगर तस्वीरें कैमरे में कैद हो चुकी थीं। जैक्सन के सिर के एक हिस्से से बाल पूरी तरह जल चुके थे। सिर के बीचोंबीच खाल नजर आ रही थी। इस घटना में माइकल जैक्सन का चेहरा भी झुलस गया।

इस हादसे के बारे में माइकल जैक्सन ने अपनी आत्मकथा 'मूनवॉक' में लिखा है..."मेरे पास एक धमाका हुआ। उसके शोलों से मेरे सिर में आग लग गई। इस बात से अनजान मैं रैंप पर डांस करता चला गया। एक स्टेप के दौरान अचानक ही मेरा हाथ सिर पर चला गया और आग बुझ गई।"

ये वीडियो आज तक दुनिया के सामने नहीं आया था। जैसे ही माइकल की ये हालत ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों ने देखी वो भौचक्के रह गए। ये वो दौर था जब माइकल जैक्सन अपने चरम पर थे। इस घटना से साल भर पहले ही उनके 'थ्रिलर' एल्बम ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी। लिहाजा ये हादसा जैक्सन के फैन्स के लिए एक बड़ा झटका था।

वैसे इस घटना के बाद पेप्सी कंपनी ने हर्जाने के तौर पर जैक्सन को 15 लाख डॉलर दिए थे। जो उन्होंने अपने नाम पर रखे गए एक बर्न सेंटर को दान कर दिए। 25 साल पहले मिले जख्म से लड़ने के लिए जैक्सन ने वो काम किया जहां से उनकी बर्बादी की शुरुआत हुई। यही वो वक्त था जब माइकल जैक्सन मौत की तरफ पहला कदम बढ़ा चुके थे।

इलाज हुआ तो दवाओं की लत लग गई जैक्सन को

यूएस वीकली मैगजीन की वेबसाइट पर डाले गए इस वीडियो से पता चला कि कैसे जैक्सन का चेहरा बिगड़ गया। इस हादसे के बाद माइकल जैक्सन सदमे में चले गए। उन्हें लगा उनका करियर खत्म हो जाएगा। एक अनजाने से डर ने उन्हें घेर लिया। सिर और चेहरे के झुलसने के बाद माइकल जैक्सन को इलाज की जरूरत पड़ी। डॉक्टरों ने उन्हें स्किन ग्राफ्टिंग और चेहरे की सर्जरी की सलाह दी।

पहले तो माइकल हिचकिचाए मगर शोहरत के आसमान पर चमकता ये सितारा वक्त से पहले अपनी चमक नहीं खोना चाहता था। उन्होंने डॉक्टरों से हामी भर दी। माइकल की रजामंदी के बाद उनका इलाज शुरू हुआ। इस काम में उन्हें तरह तरह की दवाइयां दी गईं। सर्जरी के बाद भी दर्द से लड़ने के लिए जैक्सन को लगातार पेन किलर्स दिए जाते रहे। इस तरह धीरे धीरे वो दवाइयों की गिरफ्त में चले गए।

दवाइयां लेने के बाद उन्हें दर्द से राहत तो मिलती ही थी। एक अजीब सा नशा भी होता था। इसी नशे के खुमार में माइकल जैक्सन अपनी रिहर्सल भी करने लगे। दवाइयां लेने के बाद उन्हें लगने लगा कि उनका डांस और बेहतर हो रहा है। साफ है माइकल जैक्सन को पेन किलर्स की लत 25 साल पहले ही लग गई थी।

चेहरे और सिर की सही सर्जरी के बाद माइकल के हौसले बुलंद हो गए। अब तो उन्हें अपना अश्वेत लुक भी खटकने लगा। माइकल खुद को गोरा बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने शरीर के कई हिस्सों पर सर्जरी का सहारा लिया। उन्होंने अपनी नाक पतली करवाने के लिए कुल 10 ऑपरेशन करवाए। होठों को पतला और चमकदार बनाने के लिए भी जैक्सन ने सर्जरी करवाई। बालों को लचीला और चमकदार बनाने के लिए माइकल ने इतने प्रयोग किए कि उन्हें विग का सहारा लेना पड़ा।

जैक्सन ने चीक्स उभारने के लिए भी ट्रांसप्लांट करवाया। ठोड़ी चौड़ी करने के लिए उन्होंने इसपर एक छेद भी करवाया जिसे वो ब्यूटी स्पॉट मानते थे। जैक्सन ने अपनी पूरी जिंदगी में दर्जनों बार खुद पर सर्जरी करवाई। ये वो रूप था जो जैक्सन ने खुद चुना था। उनके फैन्स ने भी माइकल के इस अंदाज को खूब सराहा। उन्हें सिर आंखों पर बिठाया।

मगर अपने शरीर पर सर्जरी की धुन में वो ये बात नजर अंदाज करते चले गए कि उनकी जिंदगी अब सिर्फ दवाओं के सहारे हो गई है। जिस वक्त माइकल की मौत हुई वो एक दिन में कई दवाइयां लेते थे। दवाओं का जो कॉकटेल माइकल के शरीर में मिला उसमें डेमेरॉल इंजेक्शन, डिलॉडिड, जैनेक्स, जोलॉफ्ट समेत कई खतरनाक दवाइयां शामिल हैं। 25 साल पहले जैक्सन को पेन किलर्स की जो लत लगी वो आखिरी दम तक नहीं छूटी।

मौत के वक्त तक उनका शरीर खोखला हो चुका था। वो चलते-फिरते ड्रग स्टोर की तरह बन गए थे। जैक्सन के पेट से डॉक्टरों को खतरनाक दवाइयों का हेवीडोज मिला। ये भी पता चला कि उनके पेट में अनाज का एक दाना नहीं था। ये कहना गलत नहीं होगा कि जैक्सन लंबे समय से सिर्फ दवाओं पर ही जिंदा थे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Jackson, fire, video , kankal ki zindagi



पिछली खबर
शाइनी की हिरासत 30 जुलाई तक के लिए बढ़ी
अगली खबर
ज्योतिषी बोले, सल्लू की नहीं हो सकती कैट

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
नौका पर प्रेम का चौका
14:34 PM, May 21, 2012
Photogallery
सौ साल का 'हीरो'
17:24 PM, May 19, 2012
Photogallery
विद्या का आइटम नंबर
19:31 PM, May 18, 2012
Photogallery
'बोल बच्चन' में बिग बी
15:01 PM, May 18, 2012
Photogallery
एक और छम्मक छल्लो
14:20 PM, May 18, 2012

‘जिया हो बिहार के लाला’ से फिर धूम मचाएंगी स्नेहा

मनोज बाजपेयी की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में महिला संगीतकार स्नेहा खनवलकर के म्यूजिक ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। फिल्म और गाने के प्रोमो ने लोगों में रोमांच पैदा कर दिया है। 13:18 PM, May 11, 2012

आमिर ने लूटा दिलीप कुमार का दिल, जमकर प्रशंसा की

हिंदी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता दिलीप कुमार भी 'सत्यमेव जयते' से बेहद प्रभावित हुए हैं और उन्होंने टीवी शो के लिए आमिर की जमकर प्रशंसा की है। 10:53 AM, May 11, 2012

सत्यमेव जयते ने सबको लुभाया, आमिर को जिंदगी लाइव ने!

सुपरस्टार आमिर खान का पहला टेलीविजन शो 'सत्यमेव जयते' रविवार को पहली कड़ी की प्रस्तुति के साथ ही लोगों के दिलों पर छा गया। शो के बाद आमिर खान ने आईबीएन 7 के शो ‘जिंदगी लाइव’ की जमकर तारीफ की। 10:55 AM, May 07, 2012
IBN7