इस्लामाबाद। ऐसा पहली बार हुआ है जब पाकिस्तान ने भारत विरोधी आतंकवादी कार्रवाई में अपनी धरती के इस्तेमाल किये जाने की बात स्वीकार करने के साथ ही मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों के शामिल होने का लिखित प्रमाण दिया है। पाकिस्तान सरकार ने आरोप पत्र अदालत में दाखिल करने से पहले इसकी पुष्टि की कि उसने मुंबई हमले से संबंधित 36 पन्नों का एक ताजा दस्तावेज भारत को सौंपा है।
पाकिस्तान द्वारा सौंपे गए दस्तावेज में इस बात का बार बार संकेत दिया गया है कि मुंबई पर आतंकवादी हमले को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने अंजाम दिया था। इसमें लखवी को हमले का प्रमुख साजिशकर्ता बताने के साथ ही यह भी स्वीकार किया गया है कि हमला मामले में एकमात्र जीवित गिरफ्तार आतंकवादी अजमल आमिर कसाब पाकिस्तानी नागरिक है।
उधर, पाक सरकार ने बीते साल 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के पांच प्रमुख आरोपियों के खिलाफ शनिवार को आरोप पत्र दाखिल कर दिए।
इस मामले की सुनवाई आगामी 25 जुलाई से विशेष आतंकवाद निरोधक विशेष अदालत में शुरू होगी जिसकी स्थापना अदियाला जेल में की गई है। आरोप पत्र में लश्कर-ए-तैयबा का संचालन सरगना जाकी-उर-रहमान लखवी और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद का नाम शामिल है। सूत्रों के अनुसार आरोपपत्र में मुंबई हमले के सभी आरोपियों के नाम शामिल हैं।
इस बीच पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि वह जानबूझकर मुंबई हमले से संबंधित जांच में देर कर रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान अपनी ओर से मुंबई हमले में कोई देर नहीं कर रहा है।
दुनिया की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Mumbai, Blast, Pakistan








कमेंट्स
0