IBN7 IBN7

[+] 202 और खबरें

हाफिज सईद की रिहाई पर लोकसभा में हंगामा

  • एजेंसियां
Posted on Aug 04, 2009 at 01:56pm IST | Updated Aug 04, 2009 at 02:04pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। मुंबई हमले के मुख्य आरोपी आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के मुखिया हाफिज सईद को गिरफ्तार करने संबंधी याचिका की सुनवाई पाक सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के मुद्दे पर मंगलवार को लोकसभा में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के सांसदों ने जोरदार हंगामा किया।

हंगामे के चलते लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने शून्यकाल में हाफिज सईद की रिहाई के मामले को उठाते हुए कहा, ‘मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता को पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने छोड़ दिया है। यह मामूली घटना नहीं है। यह देश के स्वाभिमान पर चोट है। इससे देश को खतरा पैदा हो गया है।‘

उन्होंने कहा कि पाक के साथ जो साझा बयान जारी किया गया है। उस बयान पर हस्ताक्षर करना गलत था।

पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी सांसद यशवंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की जब मुलाकात हुई थी तो उन्होंने भारत को एक दस्तावेज सौंपा था जिसमें इस बात का जिक्र था कि पाक आतंकवाद के मुद्दे पर आगे क्या कार्रवाई करेगा।

उन्होंने कहा कि हाफिज सईद का आईएसआई के साथ संबंध है, इसलिए पाक में उसके खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं है।

साथ ही यशवंत ने कहा कि कुछ दिनों पहले ही गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने भी पाक को एक दस्तावेज सौंपा है। दस्तावेज सौंपने के बाद उन्होंने कहा था कि यह मुंबई हमले के दोषियों को सजा दिलाने के लिए काफी है। लेकिन इसके दो ही दिनों बाद हाफिज सईद की रिहाई हो गई।

यशवंत सिन्हा के इतना कहने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनके बोलने के लिए जो समय सीमा निर्धारित की गई थी वह पूरी हो चुकी है। यह कहते हुए उन्होंने कांग्रेस के मधु याक्षी गौड़ का नाम पुकारा लेकिन सिन्हा अपने स्थान पर बोलते रहे। इसी बीच बीजेपी सांसदों ने हंगामा आरंभ कर दिया।

उधर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लालू प्रसाद भी कुछ बोलते नजर आए लेकिन हंगामे के कारण उनकी आवाज स्पष्ट नहीं हो सकी।

लोकसभाध्यक्ष ने सदस्यों से कई बार शांत होने को कहा लेकिन सदस्यों ने हंगामा जारी रखा। इसके चलते उन्होंने सदन की कार्यवाही एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Loksabha, Hangama, BJP



पिछली खबर
'रोज-रोज घूस देने के बजाय क्यों न खोल दें राज'
अगली खबर
पुणे: स्वाइन फ्लू से 14 साल की लड़की की मौत

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012

गुजरात सरकार की निष्क्रियता से बढ़े 2002 के दंगे: हाई कोर्ट

2002 के दंगों में धार्मिक स्थलों को हुए नुकसान के एक मामले में याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि सूबे की सरकार ने 2002 में अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया। 12:40 PM, Feb 08, 2012

लादेन से भी मिला था मुंबई बम धमाकों का आरोपी

मुंबई में 13 जुलाई 2011 को हुए तिहरे बम धमाकों में नया खुलासा हुआ है। धमाकों का आरोपी हारुन, ओसामा बिन लादेन से मिला था और अलकायदा से उसके संबंध थे। 11:54 AM, Feb 08, 2012
IBN7