IBN7 IBN7

[+] 352 और खबरें

स्वाइन फ्लू का कहर जारी, मौत का आंकड़ा 26 हुआ

Posted on Aug 17, 2009 at 09:50am IST | Updated Aug 17, 2009 at 03:34pm IST

पुणे/बैंगलोर/नई दिल्ली। स्वाइन फ्लू से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ये खतरनाक वायरस देशभर में अबतक 26 लोगों की जान ले चुका है।

पुणे

पुणे में बीती रात इस खतरनाक वायरस ने एक और जान ले ली। ससून अस्पताल में भर्ती 36 साल की बीना गोंजाल्विस ने स्वाइन फ्लू के चलते दम तोड़ दिया। बीना 13 अगस्त से अस्पताल में भर्ती थीं। उनको स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया था। बीना की मौत के साथ पुणे में स्वाइन फ्लू से मरनेवालों की तादाद बढ़कर 13 हो गई है।




बैंगलोर

पुणे के बाद अब बैंगलोर पर भी स्वाइन फ्लू का कहर टूटा है। बैंगलोर में स्वाइन फ्लू अबतक 5 लोगों की जिंदगी लील चुका है। जिनमनें से 4 की मौत तो महज 48 घंटों के भीतर हुई। शहर में स्वाइन फ्लू से एक के बाद एक लगातार कई मौतों ने सरकार के इंतजामों पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। हालांकि सरकार अब ये कह रही है कि जिन लोगों की भी स्वाइन फ्लू से मौत हुई है वो सभी आखिरी वक्त में अस्पताल में भर्ती किए गए।

प्रशासन जो भी तर्क दे लेकिन असलियत तो ये है कि बैंगलोर के लोग लगातार हो रही मौतों से सहमे हुए हैं। उन्हें सरकार के इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे हैं। वहीं स्वाइन फ्लू के लक्षण को पहचानने में देरी भी लोगों की मौत की वजह बन रही है।

औरंगाबाद

वहीं औरंगाबाद में स्वाइन फ्लू के 8 मरीजों की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है। टेस्ट में इन लोगों को H1N1 पॉजिटिव पाया गया। वहीं अभी 52 और संदिग्ध मरीजों की की टेस्ट रिपोर्ट आना बाकी है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने औरंगाबाद के सभी शॉपिंग माल को बंद करने के आदेश दिए हैं।

रायपुर

उधर छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्वाइन फ्लू के 3 और मरीजों की पहचान हुई है। अस्पताल ने जिन 89 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे थे। उनमें से ये तीन पॉजिटिव पाए गए। लिहाजा यहां के स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है।

अहमदाबाद

वहीं गुजरात में भी स्वाइन फ्लू का संक्रमण जारी है। अहमदाबाद में IIM की एक छात्रा को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। फर्स्ट इयर की ये छात्रा टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद से ये लापता है।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Flu, Spreading, In, India, Swine flu attack



पिछली खबर
बैकफुट पर वसुंधरा, चाहती हैं अब सम्मानजनक विदाई
अगली खबर
पीएम से मिलने पहुंचीं यूपी की सीएम मायावती

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

रुपये का नया रिकॉर्ड, एक डॉलर का 55 रुपया

अमेरिकन करेंसी की बढ़ते डिमांड के चलते रूपया एक बार फिर आज डॉलर के सामने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। एक डॉलर अब 55 रुपये के बराबर हो गया है। 17:02 PM, May 21, 2012

घुसपैठ की फिराक में एक हजार आतंकी, आर्मी अलर्ट

जम्मू एवं कश्मीर में ऊंचे पर्वतों से बर्फ के पिघलने के साथ ही भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चौकसी बढ़ा दी है। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि करीब 500 से 1,000 आतंकवादी सीमापार से घुसपैठ की फिराक में हैं। 14:29 PM, May 21, 2012

राज्यसभा में आज पेश होगा लोकपाल विधेयक

संसद के मौजूदा बजट सत्र के दौरान लोकपाल विधेयक राज्यसभा में पेश किया जाएगा। विधेयक को सोमवार को सदन की कार्यवाही की सूची में शामिल किया गया है। 13:24 PM, May 21, 2012

काले धन पर श्वेतपत्र जारी, आम माफी की योजना से इंकार

बता दें कि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने साफ कर दिया था कि इस पत्र में काले धन के मालिक का नाम नहीं दिया जाएगा। क्योंकि काले धन के मुद्दे पर एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट अभी बाकी है। 11:43 AM, May 21, 2012

लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती जिले पूंछ से आंतकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 11:12 AM, May 21, 2012

जम्मू कश्मीर: गोलीबारी में लश्कर का एक आतंकी ढेर

जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के जंगल में सोमवार तड़के हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैय्यबा के एक आतंकवादी को मार गिराया। 11:03 AM, May 21, 2012

देखें: गंगा एक खोज, सफर पहुंचा सुंदरवन

गंगा एक खोज में आज सफर अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। सुंदरवन यानि बंगाल टाइगर का घर पहुंच गया है। 23:11 PM, May 20, 2012

मैंने एक सवाल पूछ लिया तो आपने माओवादी बता दिया!

छात्रा तानिया भारद्वाज ने खत में कहा कि आपने, बंगाल के सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति ने सीएनएन आईबीएन के सवाल-जवाब कार्यक्रम में टाउन हॉल में मुझे माओवादी करार दे दिया। मैंने आखिर ऐसा क्या किया था कि मुझे ये तमगा मिला? 19:13 PM, May 20, 2012
IBN7