IBN7 IBN7

[+] 29 और खबरें

काफी स्पोर्टी लुक में है सुजुकी GS150R बाइक

Posted on Aug 18, 2009 at 05:50pm IST | Updated Aug 18, 2009 at 07:03pm IST

Email
Print

नई दिल्ली। सुजूकी ने भारतीय बाजार में पहली बार 150CC सेगमेंट में अपनी बाइक उतारी है।

150 सीसी सेगमेंट की बाइक के खरीदारों के लिए भारतीय बाजार में एक और ऑप्शन आ गया है और वो है सुजुकी की GS150R। ये बाइक अपनी इंटरनेशनल बाइक GSX-R से प्रेरित है। सुजूकी ने इस बाइक को काफी स्पोर्टी लुक दिया है। खास कर इसका पेट्रोल टैंक जो काफी बड़ा और बोल्ड लुक के साथ है जो एक स्टनर एयरोडायनमिक राइड तो देती ही है साथ ही मस्कुलर भी दिखती है।

इसके हेडलाइट को काफी स्टाइलिश ढंग से डिजाइन किया गया है जो इसको एक स्पोर्टी बाइक का फिल देती है। इसके स्पीडोमीटर में आपको डिजिटल गियर इंडीगेटर मिलेगा जो आपको बताती है कि आपकी बाइक किस गियर में चल रही है।




सिर्फ इतना ही नहीं इस बाइक में पावर और इकोनॉमि दो मूड दिये हुए हैं यानी अगर आपको अपनी बाइक को पावर फुल तरीके से ड्राइव करना है तो आप इसे पावर मूड में डाल सकते हैं और अगर आप को अच्छी माइलेज चाहिए तो आप इसे इकोनॉमि मूड में डाल सकते हैं।

150 सीसी सेगमेंट की भारतीय बाजार में सुजूकी की ये पहली बाइक है। इस बाइक का लुक जितना मस्कुलर और स्टाइलिश है उतने ही शानदार इसके फीचर भी दिए गए हैं। इस बाइक का सबसे स्ट्राइकिंग फिटर है इसके गियर इसमें 6 स्पीड़ गीयर दिये गये हैं जो आपको इस सेगमेंट की किसी भी दूसरी बाइक में देखने को नहीं मिलेगा।

GS150R में 150 सीसी का जेट कूलिंग इंजन दिया गया है जो इंजन की लाइफ को बढ़ाता है। सिर्फ इतना ही नहीं इर्धन की कम खपत और स्पीड को भी बनाए रखता है। ये बाइक 14बीएचपी का पावर देती है। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत है इसके इंजन में लगा बैलेंस टेक्नोलॉजी जिससे ये बाइक तेज रफ्तार में भी वाइबरेट नहीं करती है।

अगर आपकी रोजाना लांग ड्राइव होती है तो ये बाइक आपके लिए काफी फायदे मंद साबित हो सकती है। इसकी सीट और इसका हैंडल इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आपको लंबे सफर पर थकान का एहसास तक नहीं होगा। इसके फ्रंट और रियर के टायर वाइडर होने के साथ ट्यूबलेस हैं जिससे ये बाइक का पंचर होने का खतरा कम रहता है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक भी दिये हुए हैं जिससे आप तेज रफ्तार में भी अपनी बाइक को पुरी तरह से कंट्रोल कर सकें।

कंपनी का मानना है कि GS-150R शहर के अंदर 60 किलोमीटर की माइलेज देती है और हाईवे पर इसकी माइलेज 65 किलोमीटर बताई गई है। GS150R की कीमत की बात कि जाये तो इसकी एक्स शओरूम कीमत है 59,000 हजार रु।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: TOP, DRIVE



पिछली खबर
जानिए मर्सिडीज ML320 की क्या है खासियत
अगली खबर
देखें: मिस इंडिया एकता चौधरी के जलवे

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
फैशन का समा!
10:48 AM, Feb 07, 2012
Photogallery
स्पेन फैशन वीक
08:22 AM, Feb 03, 2012
Photogallery
कूल गैजेट्स!
08:37 AM, Feb 02, 2012
Photogallery
पेटा के समर्थन में
09:02 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फैशन का जलवा
08:24 AM, Jan 31, 2012
Photogallery
फ्रांस फैशन शो
08:11 AM, Jan 30, 2012

देखें: साओ पोलो में मस्ती करती हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगी

12 सितंबर को ब्राजील में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी शुरु हो गई है। चुनी गई सुंदरिया साओ पोलो पहुंच रही हैं। ब्राजील में उनका जोरदार स्‍वागत हो रहा है। 08:46 AM, Sep 07, 2011

देखें: लक्मे फैशन वीक में मॉडलों का जलवा

मुंबई में आयोजित लक्मे फैशन वीक में डिजाइनर अनीता डोंगरा के कलेक्शन दिखाती हुई मॉडल 11:55 AM, Sep 20, 2010

नींद के लिए फायदेमंद है एरोबिक्स!

जो लोग नियमित तौर पर एरोबिक्स का अभ्यास करते हैं उनकी नींद, मनोदशा और यहां तक की जीवनशक्ति सुधर जाती है। 14:54 PM, Sep 16, 2010
IBN7