लखनऊ। धार्मिक आस्था और रीतिरिवाजों से सराबोर भारत में पूजा और इबादत के लिए आमतौर पर फूलों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक मूसा बाग हवेली के निकट एक ऐसी कब्र है जहां मन्नत पूरी करने के लिये सिगरेट चढ़ाने का अनोखा रिवाज है।
वर्ष 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक हादसे में मारे गए अंग्रेज सेना के अधिकारी कैप्टन एफ. वाले की कब्र पर सिगरेट चढ़ाने के लिये हर जुमेरात को श्रद्धालुओं का तांता लगता है। सदियों पुरानी इस रीति के पीछे मान्यता है कि सिगरेट चढ़ाने से लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
कैप्टन की कब्र के निकट सैय्यद इमाम अली शाह की दरगाह है। इस मजार की सही आयु का अंदाजा हालांकि किसी को नहीं है लेकिन किवदंतियों के अनुसार अवध के नबाब आसफउद्दौला ने साल 1775 में फैजाबाद से लखनऊ आकर एकांत क्षणों को रूमानी बनाने के लिये जब मूसाबाग का निर्माण कराया था तब उसने रास्ते में पड़ रही इस कब्र के लिए कुछ स्थान छोड़ दिया था।
अन्य अजब गजब खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: No, Flower, Only, Cigrette, On, Dargah, Luckhnow








कमेंट्स
0