तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार के उद्योग विभाग ने देश के उन्नतशील विचार वाले लोगों से नारयिल तोड़ने वाली कोई ऐसी मशीन विकसित करने का आह्वान किया है, जिसके जरिए जमीन से ही नारियल की फसल तोड़ी जा सके। इसके बदले में सरकार ने 10 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।
राज्य के उद्योग मंत्री एलमाराम करीम ने संवददाताओं के साथ बातचीत में मंगलवार को कहा कि यहां कुछ ऐसी मशीनें जरूर हैं जो गैर पेशेवर श्रमिकों को नारियल के पेड़ पर चढ़ कर नारियल तोड़ने में मदद करती हैं, लेकिन ये मशीनें उतनी कारगर नहीं हो पाई हैं।
करीम ने कहा कि इसलिए हमने आह्वान किया है कि कोई व्यक्ति ऐसी मशीन तैयार कर दे जिससे जमीन से ही नारियल तोड़े जा सकें। जो भी व्यक्ति इस दिशा में काम करना चाहता है वह मशीन की एक डिजाइन जमा कराए। डिजाइन मंजूर हो जाने पर उसे मशीन के विकास के लिए 100,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
करीम ने कहा कि इस तरह की कोई मशीन बड़े पैमाने पर लोकप्रिय होगी, क्योंकि इसकी मांग भी बड़े पैमाने पर होगी।
केरल में नारियल पेड़ के मालिकों के लिए सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि उन्हें नारियल के पेड़ पर चढ़ कर नारियल तोड़ने वाला पेशेवर व्यक्ति आसानी से नहीं मिल पाता है। जबकि हर 45 दिन पर नारियल की फसल तोड़ने की जरूरत हो गई है।
अन्य अजब गजब खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Prize, On, Coconut, Breaking








कमेंट्स
0