IBN7 IBN7

[+] 152 और खबरें

फिर हरमन के साथ दिखाई देंगी पिग्गी चॉप्स

Posted on Aug 20, 2009 at 10:45am IST | Updated Aug 20, 2009 at 02:27pm IST

Email
Print

शिखा चौहान

मुंबई। कमीने की कामयाबी ने पिग्गी चॉप्स प्रियंका को बना दिया है बेहद कॉन्फिडेंट। पहले ‘फैशन’, फिर ‘दोस्ताना’ और अब ‘कमीने’, एक के बाद एक हिट देकर प्रियंका ने बॉलीवुड की कई टॉप हीरोइंस की नींद उड़ा दी है। और अब प्रियंका एक और चैलेंजिंग काम को अंजाम दे रही हैं, और वो है 12 किरदारों को एक ही फिल्म में निभाने का।

आशुतोष गोवरीकर की फिल्म ‘व्हाट्स योर राशि’ में प्रियंका चोपड़ा 12 अलग-अलग राशियों वाली 12 लड़कियों का रोल कर रही हैं। और इसके लिए प्रियंका ने कड़ी मेहनत की है।




फिल्म के लिए होमवर्क करते समय प्रियंका ने हर राशि की डीटेल में स्टडी की, और अब उनका दावा है कि वो अच्छी खासी एस्ट्रोलॉजर बन चुकी हैं।

गौरतलब है कि ‘व्हाट्स योर राशि’ में प्रियंका के साथ हैं उनके एक्स बॉयफ्रेंड हरमन बावेजा। ब्रेक अप के बाद दोनों की ये पहली फिल्म है। हरमन की पहली दो फिल्में ‘लव स्टोरी 2050’ और ‘विक्टरी’ बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो चुकी हैं, तो बेचारे हरमन मियां थोड़े से नर्वस हैं और कुबूल करते हैं कि उन्होंने प्रियंका से ऐक्टिंग का क्रैश कोर्स लिया है।

प्रियंका भी हरमन पर खासी मेहरबान नजर आ रही हैं। ऐस्ट्रालॉजी के बहाने वो साफ बता रही हैं कि उनकी और हरमन की बहुत अच्छी कंपेटिबिलिटी है।

प्रियंका के सितारे बुलंदी पर हैं। हरमन के सितारे गर्दिश में हैं। दोनों साथ-साथ आ रहे हैं। अब इनकी जोड़ी के सितारे कैसे हैं, ये तो 25 सितंबर को ही पता चलेगा, जब फिल्म रिलीज होगी।

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Priyanka, Harman, Together



पिछली खबर
अमेरिका जाने का दिल नहीं करताः शाहरुख
अगली खबर
तो अब करीना तोड़ेंगी सबसे लंबे Kiss का रेकॉर्ड

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
हैप्पी बर्थडे
16:42 PM, Feb 02, 2012

साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

'दबंग' सलमान से बचने के लिए सोनाक्षी-रणबीर ने अपनी आनेवाली फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज की तारीख बदल दी। 19:24 PM, Jan 12, 2012

करीना की शादी की तैयारी शुरू, शादी का जोड़ा बनाएंगी रितु

अगले साल यानि 2012 में करीना कपूर और सैफ अली ख़ान शादी करने जा रहे हैं। दोनों के परिवारों ने शादी की जोरदार तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 18:46 PM, Aug 08, 2011

सलमान खान से बचते फिर रहे हैं शाहरुख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख दबंग सलमान खान से बचते फिर रहे हैं। शाहरुख मुंबई में रहते हुए भी मान्यता दत्त की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुए। वजह ये कि वहां सलमान से आमना-सामना करना वे नहीं चाहते थे। 17:04 PM, Jul 25, 2011
IBN7