IBN7 IBN7

[+] 163 और खबरें

तो अब करीना तोड़ेंगी सबसे लंबे Kiss का रेकॉर्ड

Posted on Aug 20, 2009 at 10:47am IST

Email
Print

प्रभात पांडेय

नई दिल्ली। करीना अब करेंगी करिश्मा। बड़ी बहन से आगे निकलने को बेताब करीना ने कमर कस ली है। लेकिन ऐसा कौन सा कारनामा है जो करिश्मा ने अंजाम दिया है और करीना उसमें आगे निकलना चाहती हैं। वो है ऑन स्क्रीन किस का। जी हां, करिश्मा कपूर के नाम पर है ये अनोखा रेकॉर्ड फिल्म राजा हिंदुस्तानी में सबसे लंबे ऑनस्क्रीन किस का।

मालूम हो कि 90 के दशक में आमिर-करिश्मा की जोड़ी वाली फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ ने तहलका मचा दिया था। लेकिन इस फिल्म को अगर सबसे ज़्यादा जाना जाता है आमिर और करिश्मा के बीच फिल्माए गए किसिंग सीन की वजह से। इस किस ने उस वक्त सनसनी मचा दी, और कई लोगों ने तो महज ये किसिंग सीन देखने के लिए ही कई बार फिल्म देख डाली। और राजा हिंदुस्तानी ने करिश्मा को रातों-रात स्टार से सुपर स्टार भी बना दिया।




लेकिन अब उनकी छोटी बहन करीना इससे भी लंबा ऑन स्क्रीन किस लेकर करिश्मा का रिकॉर्ड तोड़ेंगी। लेकिन वो कौन खुशनसीब होगा, जो इस किसिंग सीन में बेबो का को-स्टार होगा। उसे भी कोई खास ही होना चाहिए। जी हां, वो खास ही है, करीना के बॉयफ्रेंड सैफ अली खान।

मालूम हो कि करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘कुर्बान’ में करीना और छोटे नवाब के बीच ये सीन फिल्माया जाएगा। यही नहीं फिल्म ‘कुर्बान’ में करीना और सैफ के बीच कई और हॉट सीन फिल्माए गए हैं। लेकिन इन सबके बीच फिल्म के डायरेक्टर रेंसिल डी सूजा डरे हुए हैं। उनका डर इस बात को लेकर है कि लोग कहीं बेबो और सैफ के बीच इन हॉट सींस को देखने के लिए ही थिएटरों तक पहुंचेगे और फिल्म की असल कहानी में हो सकता है कि लोगों का ध्यान ना जाए।

फिल्म के कई सीन इतने हॉट हैं कि उनकी शूटिंग के वक्त महज गिने-चुने लोगों को ही सेट पर रुकने की इजाजत मिली, यूनिट के बाकी लोगों को सेट से जाने के लिए कह दिया गया। तो आप भी तैयार हो जाइए, सैफ-करीना के ऑन स्क्रीन हंगामे के लिए।

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Kareena, On, Screen, Kiss



पिछली खबर
फिर हरमन के साथ दिखाई देंगी पिग्गी चॉप्स
अगली खबर
सलमान ने कहा, I Am Very Talented…

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
हैप्पी बर्थडे
16:42 PM, Feb 02, 2012

साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

'दबंग' सलमान से बचने के लिए सोनाक्षी-रणबीर ने अपनी आनेवाली फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज की तारीख बदल दी। 19:24 PM, Jan 12, 2012

करीना की शादी की तैयारी शुरू, शादी का जोड़ा बनाएंगी रितु

अगले साल यानि 2012 में करीना कपूर और सैफ अली ख़ान शादी करने जा रहे हैं। दोनों के परिवारों ने शादी की जोरदार तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 18:46 PM, Aug 08, 2011

सलमान खान से बचते फिर रहे हैं शाहरुख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख दबंग सलमान खान से बचते फिर रहे हैं। शाहरुख मुंबई में रहते हुए भी मान्यता दत्त की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुए। वजह ये कि वहां सलमान से आमना-सामना करना वे नहीं चाहते थे। 17:04 PM, Jul 25, 2011
IBN7