नई दिल्ली। मशहूर कैरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान का कहना है कि छोटे पर्दे पर जल्द ही प्रसारित होने वाला उनका शो 'तेरे मेरे बीच में' अभिनेता सलमान खान के साथ आरंभ होकर शाहरुख खान पर खत्म होगा।
फराह ने कहा कि यह मेरा और चैनल का साझा निर्णय था। सलमान आमतौर पर किसी शो में नहीं आते। ऐसे में दर्शकों के लिए यह बेहद रोचक होगा कि शो सलमान से आरंभ होकर शाहरुख पर खत्म होगा।
उन्होंने कहा कि मैं चाहती थी कि इस शो में लालू प्रसाद यादव और हिमेश रेशमिया एक साथ आएं। परंतु बात नहीं बन सकी। अगर अगली बार यह शो आएगा तो मुझे उम्मीद है कि इसमें ये दोनों जरूर आएंगे।
गौरतलब है कि आगामी रविवार से यह शो मनोरंजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाएगा।
More on: fraha khan, serial








कमेंट्स
0