वॉशिंगटन। मशहूर पॉप गायक माइकल जैक्सन के परिवार की ओर से आए बयान में कहा गया है कि उनका अंतिम संस्कार अब तीन सितंबर को किया जाएगा।
इससे पहले अंतिम संस्कार 29 अगस्त को माइकल के जन्मदिन पर करने की घोषणा की गई थी। 29 अगस्त को माइकल जैक्सन का 51वां जन्मदिन है। जैक्सन परिवार के प्रवक्ता केन सनशाइन ने ये नहीं बताया कि तारीख़ आगे क्यों बढ़ाई गई है।
जैक्सन को ग्लेनडेल में फॉरेस्ट-लॉन मेमोरियल पार्क में दफ़नाया जाएगा। माइकल की 25 जून को मौत हो गई थी लेकिन अब तक उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उनकी मौत के बाद बनाई गई मेडिकल रिपोर्ट सील कर दी गई है।
पहले कहा गया था कि माइकल जैक्सन की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुआ लेकिन बाद में उनकी हत्या की आशंका जताई गई थी।
मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Jackson, Pop Star, Body








कमेंट्स
0