IBN7 IBN7

[+] 352 और खबरें

स्वाइन फ्लू का कहर जारी, 4 और की जान गई

  • ibnkhabar.com
Posted on Aug 26, 2009 at 01:00pm IST | Updated Aug 26, 2009 at 02:06pm IST

मुंबई। रोकथाम के लाख प्रयासों के बावजूद स्वाइन फ्लू का प्रकोप जारी है। मुंबई, पुणे, बैंगलोर और दिल्ली में स्वाइन फ्लू से एक-एक मौत हुई है।

बुधवार को मुंबई में 28 साल के संदीप गायकवाड़ की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से मुंबई में ये अब तक की चौथी मौत है। गायकवाड़ कांदिवली में रहता था। उसकी हीरा नंदानी अस्पताल में मौत हो गई। वह काफी समय से वेंटिलेटर पर था।

जबकि पूणे में भी स्वाइन फ्लू से एक मौत हुई है। 35 साल की शबाना शेख को 22 अगस्त को पुणे के ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुणे में स्वाइन फ्लू से हुई मौतों का आंकड़ा 25 हो गया है।

इसके अलावा बैंगलोर में भी स्वाइन फ्लू के कारण एक 39 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। नागराज की मौत सागर अस्पताल में हुई। उसे 15 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बैंगलोर में स्वाइन फ्लू से हुई मौतों का आंकड़ा 16 हो चुका है।

वहीं दिल्ली में 44 की महिला उषा जैन की मौत दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हो गई। जैन फरीदाबाद की रहने वाली थी। दिल्ली में ये स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत है। मालूम हो कि देश भर में 2909 स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ चुके हैं।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Swine Flu, New, Case, Swine flu attack



पिछली खबर
बोले PM, बड़ी मछलियां छूट न जाएं जांच से
अगली खबर
बैठक खत्म, नहीं हुई महारानी के इस्तीफे पर चर्चा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

रुपये का नया रिकॉर्ड, एक डॉलर का 55 रुपया

अमेरिकन करेंसी की बढ़ते डिमांड के चलते रूपया एक बार फिर आज डॉलर के सामने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। एक डॉलर अब 55 रुपये के बराबर हो गया है। 17:02 PM, May 21, 2012

घुसपैठ की फिराक में एक हजार आतंकी, आर्मी अलर्ट

जम्मू एवं कश्मीर में ऊंचे पर्वतों से बर्फ के पिघलने के साथ ही भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चौकसी बढ़ा दी है। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि करीब 500 से 1,000 आतंकवादी सीमापार से घुसपैठ की फिराक में हैं। 14:29 PM, May 21, 2012

राज्यसभा में आज पेश होगा लोकपाल विधेयक

संसद के मौजूदा बजट सत्र के दौरान लोकपाल विधेयक राज्यसभा में पेश किया जाएगा। विधेयक को सोमवार को सदन की कार्यवाही की सूची में शामिल किया गया है। 13:24 PM, May 21, 2012

काले धन पर श्वेतपत्र जारी, आम माफी की योजना से इंकार

बता दें कि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने साफ कर दिया था कि इस पत्र में काले धन के मालिक का नाम नहीं दिया जाएगा। क्योंकि काले धन के मुद्दे पर एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट अभी बाकी है। 11:43 AM, May 21, 2012

लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती जिले पूंछ से आंतकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 11:12 AM, May 21, 2012

जम्मू कश्मीर: गोलीबारी में लश्कर का एक आतंकी ढेर

जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के जंगल में सोमवार तड़के हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैय्यबा के एक आतंकवादी को मार गिराया। 11:03 AM, May 21, 2012

देखें: गंगा एक खोज, सफर पहुंचा सुंदरवन

गंगा एक खोज में आज सफर अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। सुंदरवन यानि बंगाल टाइगर का घर पहुंच गया है। 23:11 PM, May 20, 2012

मैंने एक सवाल पूछ लिया तो आपने माओवादी बता दिया!

छात्रा तानिया भारद्वाज ने खत में कहा कि आपने, बंगाल के सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति ने सीएनएन आईबीएन के सवाल-जवाब कार्यक्रम में टाउन हॉल में मुझे माओवादी करार दे दिया। मैंने आखिर ऐसा क्या किया था कि मुझे ये तमगा मिला? 19:13 PM, May 20, 2012
IBN7