ब्रिस्बेन। कई बार लोग अपने प्यार को खुश करने के लिए या फिर मनाने के लिए कुछ अलग करने की ठानते हैं लेकिन कभी-कभी ये कोशिश मुश्किल भरी भी साबित हो जाती है। ऐसी ही एक बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ा 23 साल के आरीशमन को।
जानकारी के मुताबिक आरीशमन अपनी प्रेमिका के साथ जहाज पर रोमांस में मशगूल था तभी जहाज का संतुलन बिगड़ गया और प्रेमी जोड़ा समंदर में गिर गया। वहां तैनात अधिकारियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
हालांकि अधिकारी लड़की को बचाने में सफल हो गए। मगर वहीं आरीशमन को ढूंढा नहीं जा सका।
जहाज के डायरेक्टर कैली ने बताया कि करीब 124 जोड़े जहाज पर एक समारोह के दौरान आए थे और इस जोड़े ने बेहद ही पी रखी थी और मना करने पर भी ये जोड़ा जहाज के पीछे की रेलिंग पर जा बैठा और संतुलन बिगड़ने पर पानी में गिर पड़ा। कैली ने ये भी बताया कि युवक को ढूंढने की हर संभव कोशिश की जा रही है।
अन्य अजब गजब खबरों के लिए यहां क्लिक करें।












कमेंट्स
0