बर्लिन। पाप किंग माइकल जैक्सन की याद में इस माह के आखिर में इटली के विएना में होने वाले संगीत समारोह का भविष्य अधर में दिख रहा है।
पॉप के बेताज बादशाह के भाई जरमेन जैक्सन ने कल उम्मीद जताई कि प्रसिद्ध पॉप गायिका मेरी जे ब्लिग इस संगीत समारोह में शिरकत करेंगीं लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं की जा सकती।
जरमेन और संगीत समारोह के आयोजक इटली की राजधानी विएना के सोनबर्न कैसल के सामने जैक्सन की याद में उनके लगभग 65 हजार चाहने वालों के लिए एक संगीत समारोह करवाने की घोषणा कर चुके हैं।
हालांकि जरमेन ने इस संगीत आयोजन के लिए संगीत की दुनिया के कई बडे नामों की घोषणा बिना उनकी सहमति या पूर्ण पुष्टि के बगैर ही कर दी है। जरमेन ने बर्लिन में एक संवाददाता सम्मेलन में पाप गायिका मेरी जे ब्लिग के बारे में कहा ‘मैंने उनसे बात की है और वे इसमें आने के लिए बेहद उत्साहित हैं।’ लेकिन अभी वे अपने व्यस्त कार्यक्रमों से समय निकालने की कोशिश कर रही हैं।
संगीत कार्यक्रम के आयोजक जार्ज किन्डेल ने कहा कि ऐसा लगता है कि श्रद्धांजलि समारोह में गायकों के आने के बारे में काफी उहापोह है। हम प्रत्येक गायक से निजी स्तर पर बात करके उनके कार्यक्रम में शिरकत करने की पुष्टि करने में लगे हुए हैं।
मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Jackson, Pop Star, Body








कमेंट्स
0