मास्क। रूस में खतरनाक विषाणु एच1एन1 से पीड़ित एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। रुस में स्वाइन फ्लू से यह मौत हुई है।
रूस के एक टेलीविजन चैनल ने राजधानी मास्को स्थित संक्रमित बीमारी संस्थान के निदेशक दिमित्रि ल्वोक के हवाले से कहा कि एच1एन1 संक्रमित एक महिला चिकित्साकर्मी की मौत हो गई है। वह अभी हाल में ही बुल्गारिया से लौटी थी। पिछले दो सप्ताह से उसकी हालत लगातार खराब हो रही थी। मौत से एक दिन पहले ही उसके एच1एन1 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
उन्होंने कहा कि महिला के रक्त के नमूने प्राप्त कर हमने उसे तत्काल एच1एन1 जांच के लिए भेजा। रिपोर्ट में उसे एच1एन1 होने की पुष्टि होने के बाद उसका इलाज शुरू किया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ल्वोक ने महिला की मौत की तिथि स्पष्ट नहीं की लेकिन की लेकिन कहा कि रूस में एच1एन1 संक्रमण को रोकना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि एच1एन1 का वायरस रूस में पहले ही पंहुच चुका है। मेरा अनुमान है कि फिलहाल देश में बडी संख्या में लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। मैं फिलहाल इसे साबित नहीं कर सकता लेकिन आने वाले कुछ सप्ताह में मुझे इस बात के सबूत मिल जाएंगे।
दुनिया की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: 1, Dead, Of, Swione, Flu, In, Russia, Swine flu attack








कमेंट्स
0