नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में स्वाइन फ्लू ने एक और व्यक्ति की जान ले ली है।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राहुल रिंगने का इलाज इस समय सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जीएमसीएच में चल रहा था लेकिन इलाज के दौरान ही मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई।
राहुल नागपुर का ही रहने वाला था। इससे पहले वह स्वाइन फ्लू का इलाज किसी निजी अस्पताल में करा रहा था लेकिन वहां अपेक्षित परिणाम न मिलने के बाद रविवार को जीएमसीएच में उसे भर्ती कराया गया। राहुल की खून और लार की जांच से उसे फ्लू होने की पुष्टि की गई थी।
नागपुर में मंगलवार को अन्य 12 लोगों के भी फ्लू होने की पुष्टि की गई है।
पिछले एक सप्ताह में यहां स्वाइन फ्लू से मौत का यह तीसरा मामला है। इससे पहले 14 सितंबर को गजानन जाडे और रविवार को अजय चौधरी स्वाइन फ्लू की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।
सिटी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: 1, Dead, Of, Swine, Flu, Swine flu attack








कमेंट्स
0