IBN7 IBN7

[+] 157 और खबरें

फिल्म में बॉम्बे कहने पर करण ने राज से मांगी माफी

Posted on Oct 02, 2009 at 01:35pm IST | Updated Oct 02, 2009 at 10:47pm IST

Email
Print

मुंबई। करण जौहर की नई फिल्म 'वेक अप सिड' में मुंबई को बॉम्बे कहना राज ठाकरे को अखर गया। फिल्म की रिलीज खतरे में देख करण जौहर आनन-फानन में राज से माफी मांगने पहुंचे। फिलहाल मुंबई के गॉडफादर ने करण के सर पर हाथ तो रख दिया मगर हिदायतों के साथ।

दरअसल माफीनामे का मजबूरी पुणे से शुरू हुई । यहां से कुछ सिनेमाघरों में वेक अब सिड की रिलीज रोकने की कोशिश की गई। बताया गया कि फिल्म में मुंबई को बॉम्बे बुलाए जाने से एमएनएस कार्यकर्ता नाराज हैं। जैसे ही ये खबर करण जौहर तक पहुंची वो भागे-भागे राज ठाकरे के घर पहुंच गए। बाकायदा माफी मांगने के बाद अब करण को ये भरोसा दिया गया है कि ‘वेक अब सिड’ का विरोध नहीं किया जाएगा।

इस बारे में फिल्म निर्माता करण जौहर का कहना है कि हम माफी मांगने आए थे। फिल्म में डिस्क्लेमर डालेंगे। फिल्म में बॉम्बे शब्द का इस्तेमाल किया है। होपफुली अब कोई प्रोटेस्ट नहीं होगा। हमें राज ठाकरे का सपोर्ट मिला है।




गौरतलब है कि राज ठाकरे से गुनाह की माफी मांगने के बाद अब ‘वेक अप सिड’ की शुरुआत में एक डिस्क्लेमर लगाया जाएगा कि हमसे गलती हो गई। दुनिया भर से माफी मांगी जाएगी। जब राज ठाकरे का आदेश हो तो कोई नाफरमानी की हिम्मत भी नहीं दिखा पाएगा।

ऐसे में सवाल ये है कि किसी फिल्म की रिलीज रोकने का हक राज ठाकरे को किसने दिया? क्या सेंसर बोर्ड से मंजूर की गई फिल्म पर वो पाबंदी लगा सकते हैं? क्या वो खुद को सरकार से भी ऊपर समझने लगे हैं? क्या मराठी अस्मिता के नाम पर राज को कुछ भी कर गुजरने की छूट मिल गई है?।

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Karan, MNS, Film



पिछली खबर
गर्भवती हैं रुश्दी की पूर्व पत्नी पद्मलक्ष्मी
अगली खबर
एक्टर राहुल देव पर लेक्चरर को पीटने का आरोप

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
हैप्पी बर्थडे
16:42 PM, Feb 02, 2012

साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

'दबंग' सलमान से बचने के लिए सोनाक्षी-रणबीर ने अपनी आनेवाली फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज की तारीख बदल दी। 19:24 PM, Jan 12, 2012

करीना की शादी की तैयारी शुरू, शादी का जोड़ा बनाएंगी रितु

अगले साल यानि 2012 में करीना कपूर और सैफ अली ख़ान शादी करने जा रहे हैं। दोनों के परिवारों ने शादी की जोरदार तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 18:46 PM, Aug 08, 2011

सलमान खान से बचते फिर रहे हैं शाहरुख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख दबंग सलमान खान से बचते फिर रहे हैं। शाहरुख मुंबई में रहते हुए भी मान्यता दत्त की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुए। वजह ये कि वहां सलमान से आमना-सामना करना वे नहीं चाहते थे। 17:04 PM, Jul 25, 2011
IBN7