मुंबई। फिल्म अभिनेता राहुल देव के खिलाफ एक लेक्चरर को पीटने का आरोप लगा है। मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में राहुल देव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक राहुल और लेक्चरर के बीच विवाद जिम में एक जींस को लेकर हुआ। पश्चिमी अंधेरी के पॉश जिम में जब लेक्चर को जींस पहनकर अंदर जाने से रोका गया तो उसने कहा कि राहुल भी तो अंदर जींस पहनकर एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस पर दोनों में विवाद हो गया।
लेक्चरर ने इस मामले की पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के बाद राहुल देव को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। दूसरी ओर राहुल देव का कहना था कि लेक्चरर ने उनसे बदतमीजी की थी।
मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
More on: Rahul Dev, Against, Fir








कमेंट्स
0