IBN7 IBN7

[+] 205 और खबरें

अच्छे स्कूलों के मामले में दिल्ली सबसे फिसड्डी

Posted on Oct 06, 2009 at 08:02pm IST | Updated Oct 08, 2009 at 08:59pm IST

नई दिल्ली। देश में सौ फीसदी शिक्षा अब भी एक सपना है। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बहुत कुछ ऐसा है जो होना बाकी है। IBN7 के लिए ए सी नील्सन के सर्वे ने देश में शिक्षा की हकीकत से पर्दा उठा दिया है। सर्वे में सबसे अहम सवाल था कि क्या आपके आसपास ऐसा कोई स्कूल है जहां आप अपने बच्चे को पढ़ा सकते हैं? इस मामले में ज्यादातर राज्यों से सकारात्मक जवाब मिला। लेकिन इनमें भी सिक्किम, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा सबसे ज्यादा संतुष्ट नजर आए यानि जवाब था 99 से 100 फीसदी तक। महत्वपूर्ण बात ये कि इस मामले में सबसे पीछे है राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली।

अगला सवाल ये कि आपके इलाके में जो स्कूल हैं वो कितने अच्छे हैं। सिक्किम और गोवा जैसे राज्यों की स्थिति यहां सबसे अच्छी है जहां जनता की संतुष्टि का लेवल 85 से लेकर 93 फीसदी तक है। स्कूली शिक्षा को लेकर सबसे अधिक असंतोष असम में है।

सरकारी स्कूल भी देश में शिक्षा प्रसार का एक बड़ा जरिया हैं। सवाल है कि क्या आप अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में भेज कर संतुष्ट होंगे। इस सवाल के जवाब में एक बार फिर सिक्किम और गोवा जैसे राज्यों ने बाजी मारी है और इन्हीं की बराबरी में खड़ा है बिहार।




क्या आपको सरकार की रोजगार योजनाओं के बारे में पता है। इस मामले में अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल की स्थिति सबसे अच्छी है। इन दोनों राज्यों से जवाब 85 से 94 फीसदी तक मिला है। लेकिन पंजाब और सिक्किम के लोगों को तो इस बारे में बस नाममात्र का पता है। जवाब 5 से 8 फीसदी तक मिले।

सरकारी योजनाओं के जरिए रोजगार हासिल करना कितना आसान है। इस मामले में हिमाचल और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की स्थिति सबसे अच्छी है। 12 से 18 फीसदी लोग तो ऐसे थे जिन्हें लगता है कि चुटकी बजाते ही मिलेगी नौकरी। लेकिन दूसरी ओर असम, बिहार और राजस्थान की हालत सबसे खराब है। 50 से 70 फीसदी लोगों ने यहां नकारात्मक जवाब दिया है।

इस पर अपनी राय दें।

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Dsa, Awards, Ibn7, ibn7 diamond state awards



पिछली खबर
यूपी के चीफ सेक्रेटरी को अवमानना का नोटिस
अगली खबर
स्पीड न्यूज: देखें-मंगलवार की सभी बड़ी खबरें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

3

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पढ़ें: चिदंबरम पर कोर्ट के आदेश पर किसने क्या कहा

राजधानी की एक अदालत ने 2जी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दी। 14:07 PM, Feb 04, 2012

चिदंबरम को सहआरोपी बनाने की याचिका खारिज LIVE

टेलीकॉम घोटाला मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम को सह आरोपी बनाने की याचिका खारिज कर दी गई है। पटियाला हाउस कोर्ट के जज ओ पी सैनी ने यह फैसला सुनाया। 07:52 AM, Feb 04, 2012

जर्जर हो चुकी रेलवे का कायापलट करेंगे रेलमंत्री

पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 22:25 PM, Feb 03, 2012

पाक आतंकी को लाइव शो में अय्यर ने सुनाईं खरी-खरी

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक पाकिस्तानी चैनल पर मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद को जमकर खरी-खोटी सुना दी। 20:44 PM, Feb 03, 2012

लाइसेंस रद्द होने से 25 हजार कर्मचारियों पर तलवार

टेलीकॉम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने आठ कंपनियों के 122 लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। टेलीकॉम लाइसेंस रद्द होने से सिर्फ टेलीकॉम कंपनियां ही नहीं बल्कि इन टेलीकॉम कंपनियों में काम कर रहे 25 हजार कर्मचारियों के भी होश उड़े हुए हैं। 20:22 PM, Feb 03, 2012

काश...मैं इंदिरा गांधी का इंटरव्यू ले पाताः विजय अमृतराज

‘काश.. मैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का इंटरव्यू कर पाता..’ ये शब्द भारत के महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार विजय अमृतराज के हैं। 18:08 PM, Feb 03, 2012
IBN7