मुंबई। कटरीना कैफ खुद को बॉलीवुड के नंबर गेम से दूर रखना चाहती हैं। उनका कहना है कि मैं सिर्फ अच्छी फिल्में करना चाहती हूं।
पिछले तीन सालों से लगातार हिट दे रहीं कटरीना की ब्रांड वैल्यू तो बढ़ी ही है, फिल्म इंडस्ट्री के कई जानकार भी उन्हें नंबर वन का दावेदार बता रहे हैं। हालांकि खुद कैटरीना इस तरह की बातों में यकीन नहीं रखतीं।
उनका कहना है कि एक अभिनेत्री के तौर पर मेरा लक्ष्य नंबर वन बनना नहीं है। मैं इस रेस में नहीं उलझना चाहती। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती।
फिलहाल मुंबई में जल्द ही कोट्योर फैशन वीक शुरू होने जा रहा है और सलमान खान इसमें अपनी चैरिटी 'बीइंग ह्यूमन' के नाम से एक क्लोदिंग लाइन लांच करने जा रहे हैं। इस फैशन वीक में सलमान के शो में कटरीना कैफ के भी रैंप पर उतरने की चर्चा है।
मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Bollywood, Actress, Katrina








कमेंट्स
0