वॉशिंगटन। सरकारी क्षेत्र की विमानन सेवा कंपनी एयर इंडिया ने 1 दिसंबर से वॉशिंगटन-न्यू यॉर्क-दिल्ली-कोलकाता के लिए रोजाना उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।
कोलकाता पहुंचने से पहले उड़ान न्यूयार्क और नई दिल्ली में रुकेगी। इससे वॉशिंगटन से आने वाले यात्रियों के समय की बचत की होगी।
वॉशिंगटन-दिल्ली-कोलकाता मार्ग के लिए एयर इंडिया हाल में खरीदे गए बोइंग 777 एलआर विमान इस्तेमाल करेगी। भारत से उड़ान सुबह 9.30 बजे वॉशिंगटन पहुंचेगी और डलास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रात में 12.10 बजे रवाना होगी।
15 दिसंबर से उड़ान का समय बदला जाएगा और यह सुबह 8.10 बजे पहुंच कर रात 10 बजे रवाना होगी।
वॉशिंगटन और आसपास के शहरों में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों ने एयर इंडिया की घोषणा का स्वागत किया है। भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोग सालों से दैनिक उड़ान की मांग कर रहे थे।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)








कमेंट्स
0