IBN7 IBN7

[+] 206 और खबरें

फ्लाइट IC-814 की दास्तान

Posted on Aug 14, 2008 at 07:41pm IST | Updated Aug 14, 2008 at 08:22pm IST

नई दिल्ली। 24 दिसंबर, 1999, 5 हथियारबंद आतंकवादी, 178 यात्री और एक हवाई जहाज। उसकी मंजिल थी काठमांडू से नई दिल्ली। लेकिन 7 दिनों बाद भी वो नहीं पहुंचा दिल्ली। कभी खुले आकाश में, तो कभी जमीन पर वो लगाता रहा चक्कर।

पायलट चाहता था कि वो जहाज को दिल्ली ले जाए लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकता था। उसकी मर्जी अब उसके बस में नहीं थी क्योंकि उसकी मर्जी पर हावी थी बारूद की मर्जी। वो बारूद पांच लोगों के हाथ में था। 178 यात्रियों के सिर पर नाच रही थी मौत। उन्हें पता था कि इंकार करने का मतलब है मौत और सिर्फ मौत।

हाइजैकर्स को करना था एक सौदा। यात्री लो, साथी दो। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। एक यात्री मार दिया गया। घबरा गई सरकार। छोड़ दिया तीन खतरनाक आतंकवादियों को। हो गया पूरा उनका मकसद।




आठ साल बाद मौत के उन सौदागरों के तीन मददगार पहुंच गए अपने अंजाम तक। उन्हें हुई उम्रकैद। लेकिन सरकार का मकसद पूरा नहीं हुआ। पांचों हाइजैकर्स का बाल बांका भी नहीं हुआ। वो अभी-भी हैं मस्त और सरकार है पस्त। आखिर कब खत्म होगी IC-814 की दास्तान।

पटियाला जेल में बंद अब्दुल लतीफ, दिलीप कुमार और युसुफ नेपाली को आतंकियों को सीबीआई की विशेष अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। पूरे मामले में 120 लोगों की गवाही ली गई थी। सीबीआई ने इस मामले में 10 लोगों को आरोपी बनाया था। इनमें से सात अभी भी पकड़ से दूर हैं। जिनमें से पांच तो पाकिस्तान में बैठे हैं।

विमान अपहरण का ये मामला 24 दिसंबर 1999 का है जब इंडियन एयरलाइंस के IC 814 विमान को काठमांडू से दिल्ली आते वक्त हाईजैक कर लिया गया था। इस खतरनाक आतंकी कार्रवाई को मौलाना मसूद अजहर के भाई शाहिद अख्तर सईद और उसके चार साथियों ने अंजाम दिया था।

यात्रियों की रिहाई के बदले खतरनाक आतंकवादी जैश ए मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर, मुश्ताक अहमद जरगर और अहमद उमर सईद शेख को रिहा करना पड़ा। छोड़े गए सभी आतंकवादी सरहद पार बैठ कर आज भी दहशतगर्दी को अंजाम दे रहे हैं।

IC 814 ने जब उड़ान भरी तो उसमें 178 यात्री सवार थे।काठमांडू से दिल्ली की वो उड़ान कैप्टन देवी शरण के लिए एक रुटीन फ्लाइट थी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही जहाज पर सवार हर इंसान की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई।

सीनियर फ्लाइट स्टेवर्ड अनिल शर्मा ने बताया कि जैसे ही उन्होंने गैलरी की तरफ मुंह किया तो वहां मास्क पहने एक आदमी दिखाई दिया।चशमा पहने एक छोटे कद का आदमी। उसने कहा कोई हरकत नहीं होनी चाहिए। ये बम है उड़ाने के लिए। फ्लाइट को पश्चिम की ओर ले चलो।

हाइजैकर्स ने कैप्टन शरण से जहाज को लाहौर में उतारने के लिए कहा लेकिन जहाज़ में पर्याप्त ईंधन नहीं था। दुनिया कहीं पाकिस्तान को हाइजैकिंग की साजिश से जोड़कर न देखे, इस डर से पाकिस्तान ने हवाई जहाज़ को लाहौर हवाई अड्डे पर उतरने की इजाजत नहीं दी। कैप्टन शरण ने हाइजैकर्स से कहा कि उन्हें अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरना होगा।

कैप्टन शरण ने कहा कि अब मुझे लगने लगा कि हम यहां से नहीं उड़ेंगे। मुझे उम्मीद थी की हमें किसी तरह की मदद मिल जाएगी और हाइजैकिंग का सारा खेल अमृतसर में ही खत्म हो जाएगा।

इस बारे में भारत के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा कहते हैं कि हमने अमृतसर से कहा कि तेल के बॉउसर के साथ किसी निशानेबाज़ को भेजा जाए जो जहाज के टायर को गोली मारकर बेकार कर दे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके लिए कई वजहें हो सकती हैं लेकिन किसी भी वजह की जानकारी हमें नहीं दी गई।

अमृतसर की नाकामी बहुत महंगी साबित हुई। स्थानीय फोर्स को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स का इंतजार करने को कहा गया। तेल भरने में जानबूझकर हो रही देरी से हाइजैकर्स बौखला गए। उन्होंने सभी यात्रियों को जान से मारने की धमकी दी और उनका पहला शिकार बना रूपेन कात्याल।

कैप्टन शरण ने कहा कि ATC कुछ नहीं कर रहा था। हमें कोई मदद नहीं मिल रही थी। बॉउसर जहाज़ के सामने नहीं आ रहा था। कुछ भी नहीं हो रहा था। मुझे ही कुछ फैसला लेना था।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों या सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिलती देख कैप्टन शरण बगैर ईंधन भराए हवाई जहाज़ को लाहौर ले गए।

इस बार पाकिस्तानी सरकार ने जहाज को उतरने की इजाजत दे दी लेकिन सिर्फ ईंधन भरने के लिए। इसके बाद IC 814 ने काबुल की तरफ उड़ान भरी।

लेकिन काबुल हवाई अड्डे पर हवाई जहाज को रात में उतारने की सुविधा नहीं थी इसीलिए हाइजैकर्स हवाई जहाज को दुबई ले गए।

दुबई में कुछ यात्रियों को आजाद कर दिया गया और रूपेन कात्यल की लाश को बाहर फेंक दिया गया। 162 यात्रियों और चालक दल के साथ IC 814 के पहियों ने कंधार हवाई अड्डे की पट्टी को छुआ। अब तक हाइजैकिंग के 18 घंटे बीत चुके थे।

कैप्टन शरण ने कहा कि सुबह जब मैं कॉकपिट में गया तो वहां अलग-अलग तरह के हथियार और अलग-अलग रंग के हैंड ग्रेनेड रखे हुए थे। पांवदान गोलियों से भरा हुआ था।


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: nt award, criminal, ic814, Awards Wining Shows



पिछली खबर
लालू अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दें: सुकेश
अगली खबर
भाई-बहनों पर भारी है इसबार का रक्षाबंधन

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

चिदंबरम पर फैसले से हैरान स्वामी जाएंगे हाइकोर्ट

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओ.पी. सैनी द्वारा सुनाए गए फैसले के चंद मिनट बाद स्वामी ने कहा कि मैं चकित हूं... लेकिन निराश नहीं हू, क्योंकि यह सब इस खेल का हिस्सा है। 16:25 PM, Feb 04, 2012

पढ़ें: चिदंबरम पर कोर्ट के आदेश पर किसने क्या कहा

राजधानी की एक अदालत ने 2जी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दी। 14:07 PM, Feb 04, 2012

चिदंबरम को सहआरोपी बनाने की याचिका खारिज LIVE

टेलीकॉम घोटाला मामले में केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम को सह आरोपी बनाने की याचिका खारिज कर दी गई है। पटियाला हाउस कोर्ट के जज ओ पी सैनी ने यह फैसला सुनाया। 07:52 AM, Feb 04, 2012

जर्जर हो चुकी रेलवे का कायापलट करेंगे रेलमंत्री

पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 22:25 PM, Feb 03, 2012

पाक आतंकी को लाइव शो में अय्यर ने सुनाईं खरी-खरी

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक पाकिस्तानी चैनल पर मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद को जमकर खरी-खोटी सुना दी। 20:44 PM, Feb 03, 2012

लाइसेंस रद्द होने से 25 हजार कर्मचारियों पर तलवार

टेलीकॉम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने आठ कंपनियों के 122 लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। टेलीकॉम लाइसेंस रद्द होने से सिर्फ टेलीकॉम कंपनियां ही नहीं बल्कि इन टेलीकॉम कंपनियों में काम कर रहे 25 हजार कर्मचारियों के भी होश उड़े हुए हैं। 20:22 PM, Feb 03, 2012

काश...मैं इंदिरा गांधी का इंटरव्यू ले पाताः विजय अमृतराज

‘काश.. मैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का इंटरव्यू कर पाता..’ ये शब्द भारत के महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार विजय अमृतराज के हैं। 18:08 PM, Feb 03, 2012
IBN7