एक दिन राजू के पापा एक रोबोट लेकर आए जो झूठ पकड़ सकता था और झूठ बोलने वाले को चांटा मारता था।
राजू स्कूल से घर देर से आया। पापा ने पूछा घर लौटने में देर क्यो हो गई?
राजू ने जवाब दिया आज हमारी एक्स्ट्रा क्लासेस थीं।
रोबोट अचानक अपनी जगह से उछला और जमकर राजू के गाल पर चांटा मार दिया।
पापा हंसकर बोले, ये रोबोट हर झूठ पकड़ सकता है और झूठ बोलने वाले को चांटा भी मारता है। अब सच बताओ कहां गए थे?
राजू बोला पापा मैं फिल्म देखने गया था।
पापा ने पूछा-कौन सी फिल्म?
राजू ने कहा-हनुमान।
अभी राजू की बात पूरी भी नहीं हुई थी कि उसके रोबोट ने उसके गाल पर एक और चांटा मारा।
पापा ने फिर पूछा-कौन सी फिल्म देखने गया था?
राहुल ने जवाब दिया-कातिल जवानी।
पापा गुस्से में बोले तुम्हें शर्म आनी चाहिए। जब मैं तुम्हारी उम्र का था तब ऐसी हरकत नहीं किया करता था।
इस बार रोबोट ने पापा के गाल पर एक चांटा मारा।
यह सुनते ही मम्मी किचन में से आते हुए बोली आखिर तुम्हारा बेटा है ना झूठ तो बोलेगा ही।
अब मम्मी की बारी थी। रोबोट ने मम्मी के गाल पर एक चांटा रख दिया।
और SMS पढ़ने के लिए SMS पर क्लिक करें।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Robot, Slap, Mother, hasi roko to jaanu








कमेंट्स
1