IBN7 IBN7

[+] 199 और खबरें

महाराष्ट्र, हरियाणा और अरुणाचल के नतीजे आज

Posted on Oct 21, 2009 at 09:53pm IST | Updated Oct 22, 2009 at 07:41am IST

Email
Print

नई दिल्ली। महाराष्ट्र, हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश में अगली सरकार किसकी बनेगी यह आज तय हो जाएगा। गत 13 अक्टूबर को इन तीनों राज्यों में नई सरकार के गठन के लिए मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग ने 22 अक्टूबर को होने वाली मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता राजेश मल्होत्रा ने बताया कि भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। सूचनाएं वेबसाइट के जरिए उपलब्ध कराने के लिए प्रबंध किए गए हैं। राजनीतिक प्रेक्षकों और चुनाव विशेषज्ञों की महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजों पर खासी नजर है। लगभग 7.6 करोड़ मतदाताओं वाले इस राज्य की कुल 288 विधानसभा सीटों के लिए 3,559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 211 है।

महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शिव सेना गठबंधन के बीच है। कांग्रेस-राकांपा गठबंधन का पिछले 10 वर्षों से महाराष्ट्र में शासन है। इसके अलावा विभिन्न दलों के बागी नेता भी काफी संख्या में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे।




लगभग 1.31 करोड़ मतदाताओं वाले राज्य हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1,222 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल, भाजपा और हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के बीच है। हरियाणा में पिछले पांच वर्षों से कांग्रेस का शासन है।

मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने विकास और सुशासन के नाम पर इस बार का विधानसभा चुनाव लड़ा। मुख्यमंत्री के हौंसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने निर्धारित समय से पहले ही विधानसभा भंग करने की सिफारिश की और पहले चुनाव कराए। गुरुवार को स्पष्ट हो जाएगा कि उनका यह दांव कितना सफल रहा।

अरुणाचल प्रदेश की कुल 60 सीटों वाली विधानसभा की 57 सीटों पर लिए 13 अक्टूबर को मतदान हुआ था। मुख्यमंत्री दोरजी खांडू सहित कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों के निर्विरोध चुन लिए जाने की वजह से वहां की 57 सीटों पर मतदान हुआ। खांडू तवांग जिले की मुक्तो सीट से वर्ष 1999 और 2004 में भी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

राज्य में कुल 157 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। दूसरी ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 36, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 22 और तृणमूल कांग्रेस ने 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

(चर्चा देखने के लिए वीडियो देखें)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Election, Counting, Thursday, mera vote meri sarkar



पिछली खबर
स्पीड न्यूज: देखें- बुधवार की सभी बड़ी खबरें
अगली खबर
दिल्ली में होगी 24 घंटे एनएसजी सुरक्षा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

टॉप-25: गुरुवार की सबसे बड़ी खबरें, नए अंदाज में!

देश-दुनिया की सभी खबरें। खबरों के तूफान में है सबसे बड़ी खबरें और उसके अलग-अलग पहलू। इसके अलावा देखिए दिल्ली-मुंबई की सभी अहम खबरें। ये है टॉप-25... 09:43 AM, Feb 09, 2012

जकिया जाफरी केस: SIT की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में पेश

जकिया जाफरी केस में एसआईटी ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई एसआईटी ने सीलबंद लिफाफे में ये रिपोर्ट अहमदाबाद में मजिस्ट्रेट की अदालत में दी है। 07:53 AM, Feb 09, 2012

मंत्रियों ने संविधान का अपमान किया, इनको भेजो जेल: अन्ना

कर्नाटक विधानसभा में मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखे जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजार ने कर्नाटक के तीनों पूर्व मंत्रियों को जेल भेजे जाने की मांग की। 07:23 AM, Feb 09, 2012

मायका बेटी के लिए गेस्टहाउस, बिना इजाजत NO ENTRY

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है। बालिग बेटी या बेटा तभी तक अपने मां-बाप के घर में रह सकता है जब तक उनके मां-बाप चाहें। कोर्ट के मुताबिक ये मां-बाप की इच्छा पर निर्भर करता है कि वो अपनी बालिग औलाद को घर में रखें या नहीं। 17:13 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं रेल मंत्री!

रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रेलवे का पूरा ढांचा बदलना चाहते हैं। पहली बार रेल बजट पेश करने की तैयारी में जुटे दिनेश त्रिवेदी मानते हैं कि रेलवे में सुरक्षा से लेकर रखरखाव तक, कुछ भी ठीक नहीं है। 15:07 PM, Feb 08, 2012

पढ़ें: वरिष्ठ राजनयिक को क्यों बचा रहा विदेश मंत्रालय!

चित्रा पर आरोप है कि कुछ साल पहले तुर्की में भारत का राजदूत रहते हुए गलत बिल पर लाखों का गलत भत्ता लिया। इस बारे में विदेश मंत्रालय ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 14:34 PM, Feb 08, 2012

TET घोटाला: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीईटी घोटाले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संजय मोहन को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13:35 PM, Feb 08, 2012
IBN7