मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को देश के शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 21.07 अंकों यानी 0.13 फीसदी और निफ्टी में 8.45 अंकों यानी 0.17 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 21.07 अंकों की बढ़त के साथ 16,810.81 अंकों पर बंद हुआ। इससे पहले शुक्रवार सुबह सेंसेक्स 16,795.66 अंक पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.45 अंकों की बढ़त के साथ 4997.05 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह निफ्टी 4986.55 अंक पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी बढ़त दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 66.62 अंकों की बढ़त के साथ 6510.89 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह स्मालकैप सूचकांक में 25.73 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 7673.50 अंक पर बंद हुआ।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)








कमेंट्स
0