IBN7 IBN7

[+] 28 और खबरें

ओलंपिक: बॉक्सर विजेंद्र भी क्वार्टर फाइनल में

Posted on Aug 16, 2008 at 12:37pm IST | Updated Aug 16, 2008 at 08:58pm IST

नई दिल्ली। बीजिंग में भारतीय मुक्के जमकर बरस रहे हैं। पहले अखिल ने 54 किलो वर्ग में रूसी विश्व चैंपियन को हराकर क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया। उसके बाद जीतेंद्र ने उज्बेकी तुलाशबॉय को धूल चटाकर अंतिम 8 में जगह बना ली। भारतीय बॉक्सर ब्रिगेड का यह अभियान यहीं रुका नहीं है। शनिवार को ही एक और बॉक्सर विजेंद्र ने 75 किलोवर्ग में थाइलैंड के अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी दे दी।

शनिवार का दिन भारत के लिए मुक्केबाजी में दोहरी खुशियां लेकर आया। बीजिंग ओलंपिक में भारत के लिए एक और मेडल की उम्मीद तब बढ़ गई जब मुक्केबाजी के 51 किलोग्राम वर्ग में भारत के जितेंद्र कुमार ने जीत दर्ज कर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली है।

जितेंद्र ने उज्बेकिस्तान के तुलाशबॉय को अपने जोरदार मुक्कों से ढेर कर दिया। जितेंद्र ने ये ये मैच 6 के मुकाबले 13 अंको से अपने नाम किया। अखिल कुमार की तरह अब जितेंद्र भी ओलंपिक में मेडल से अब सिर्फ एक कदम ही दूर हैं।




उधर विजेंद्र भी बेहतरीन प्रदर्शन कर क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अंगखां को 13-3 से पटखनी दे दी। विजेंद्र पदक से सिर्फ एक कदम दूर रह गए हैं। उन्हें हरियाणा सरकार ने 25 लाख का इनाम देने का ऐलान किया है। विजेंद्र के कोच ने कहा कि उन्हें विजेंद्र से काफी उम्मीद है। वह बेहतरीन मुक्केबाज है।

इससे पहले भारत के मुक्केबाज अखिल कुमार शुक्रवार को बीजिंग ओलंपिक की मुक्केबाजी स्पर्धा में रूस के विश्व चैंपियन सर्गेई वोदाप्यानोव को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

पुरुषों के 54 किलोग्राम भार वर्ग में अखिल ने सर्गेई की चुनौती तोड़ते हुए अंतिम आठ में जगह पक्की की। दोनों का मुकाबला 9-9 की बराबरी पर छूटा, लेकिन बेहतर पंच के आधार पर अखिल को विजेता घोषित किया गया।

पहले राउंड के मुकाबले में अखिल ने विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता फ्रांस के अली हलाब को 12-5 से पराजित किया था। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दूसरे दौर के बाद 3-6 से पिछड़ रहे अखिल ने तीसरे दौर में विश्व नंबर एक मुक्केबाज सर्गेई पर मुक्कों की झड़ी लगाते हुए 7-8 के अंतर से अपनी स्थिति बेहतर कर ली।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Olympic, India, Boxing



पिछली खबर
मुक्केबाजी में भारत के जीतेंद्र क्वार्टरफाइनल में
अगली खबर
स्वर्णपति फेल्प्स की गर्लफ्रेंड कौन ?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

देखें: यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का ये कैसा टॉपलेस विरोध

यूक्रेन के कीव के इंडेपेन्डेंस स्क्वॉयर पर 12 मई को यूरो कप ट्रॉफी के प्रदर्शन के दौरान 'फेमेन' की महिला अधिकार कार्यकर्ता यूक्रेन में यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का टॉपलेस होकर विरोध करती हुई। 11:07 AM, May 14, 2012
Photogallery
टॉपलेस विरोध
10:53 AM, May 14, 2012
Photogallery
बीच वॉलीबॉल
08:56 AM, May 08, 2012
Photogallery
चीयरलीडर्स
08:24 AM, Apr 30, 2012
Photogallery
लिंगरी फुटबॉल लीग
08:21 AM, Apr 17, 2012

लिएंडर पेस होंगे हरियाणा के स्पोर्ट्स एंबेसेडर

भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाडी़ और राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत लिएंडर पेस हरियाणा के (स्पोर्ट्स एंबेसेडर) होंगे। 21:51 PM, Apr 11, 2012

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
IBN7