फेल्प्स ने रचा एक नया इतिहास
Posted on Aug 17, 2008 at 11:26am IST
अमेरिका के माइकल फेल्प्स ने एक नया इतिहास रचा है। फेल्प्स ने बीजिंग ओलंपिक में 8 वां गोल्ड मेडेल जीता। आठवां गोल्ड उन्हें आज 4x100 मेडले रिले में जीता।
फेल्प्स ने अमेरिका के ही मार्क स्पिज्ट्स का रिकॉर्ड तोड़ा। स्पिज्ट्स ने 1972 में म्यूनिक ओलंपिक में 7 गोल्ड का रिकॉर्ड बनाया था।
फेल्प्स ने ओलंपिक में अबतक 14 स्वर्ण अपने नाम कर लिया है। बीजिंग ओलंपिक में फेलप्स अभी तक 400 मीटर मेडले, 200 मीटर फ़्री स्टाइल, 200 मीटर बटरफ़्लाई, 4x100 मीटर फ़्री रिले, 4x200 मीटर फ़्री रिले, 200 मीटर मेडले और 100 मीटर फ़्लाई में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। और आज उन्होंने 4x100 मेडले रिले में गोल्ड अपने नाम किया।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
(
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)
More on: Olympics
कमेंट्स
1