IBN7 IBN7

[+] 355 और खबरें

शोरगुल के बीच हुड्डा ने साबित किया बहुमत

Posted on Oct 28, 2009 at 12:23pm IST | Updated Oct 28, 2009 at 07:10pm IST

चंडीगढ़। विपक्ष के जोरदार विरोध के बीच भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली हरियाणा की चार दिन पुरानी कांग्रेस सरकार ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। विपक्षी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस को 90 सदस्यीय विधानसभा में 47 मत हासिल हुए। कांग्रेस के 40 में से 39 विधायकों ने मतदान में भाग लिया।

विधानसभा अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह चत्था ने विधानसभा में सरकार के विश्वास मत हासिल किए जाने की घोषणा की। सदन में विश्वास प्रस्ताव मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने खुद पेश किया। कांग्रेस विधायकों के साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक तथा सात निर्दलीय विधायकों ने विश्वास मत के पक्ष में वोट दिया।

इनेलो नेता ओमप्रकाश चौटाला ने हुड्डा सरकार पर विश्वास मत हासिल करने में जल्दबाजी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विश्वास मत पर बहस के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। चौटाला ने हुड्डा सरकार को एक अल्पमत सरकार बताया।

इस पर कांग्रेसी सदस्यों ने विपक्ष को चुनौती दी कि वह सरकार को समर्थन दे रहे विधायकों की संख्या की गिनती करा सकता है। ज्ञात हो कि इनेलो के सदन में 31 विधायक हैं। यद्यपि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में सामान्य बहुमत के लिए 46 विधायकों की जरूरत होती है, लेकिन कांग्रेस को विश्वास मत हासिल करने के लिए मात्र 42 विधायकों के समर्थन की ही जरूरत थी, क्योंकि हरियाणा जनहित कांग्रेस ने अपने छह विधायकों के साथ विश्वास मत में हिस्सा न लेने का फैसला किया।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Hudda, Assembly, Majority, mera vote meri sarkar



पिछली खबर
'जेल भेजा तो भारत को सीक्रेट लीक कर दूंगा’
अगली खबर
भारत-पाक के बीच दोस्ती है जरूरी: मनमोहन

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

तीन साल में 23 बार भारतीय सीमा में घुसे पाक विमान

एंटनी ने बताया कि 2009 में पाक सेना के विमानों ने आठ बार भारतीय सीमा में प्रवेश किया। 2010 में ऐसा सबसे अधिक 11 बार हुआ जबकि 2011 में ऐसी दो घटनाएं हुईं। 17:44 PM, May 21, 2012

IPL की छवि सुधारने के लिए कड़े कदम भी उठाए जाएंगे?

राजनीतिक हलकों में जहां आईपीएल पर विवाद ने तूफान खडा़ कर रखा है। वहीं, आईपीएल के जरिए अब बीसीसीआई पर भी निशाना साधा जा रहा है। 17:31 PM, May 21, 2012

रुपये का नया रिकॉर्ड, एक डॉलर का 55 रुपया

अमेरिकन करेंसी की बढ़ते डिमांड के चलते रूपया एक बार फिर आज डॉलर के सामने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। एक डॉलर अब 55 रुपये के बराबर हो गया है। 17:02 PM, May 21, 2012

घुसपैठ की फिराक में एक हजार आतंकी, आर्मी अलर्ट

जम्मू एवं कश्मीर में ऊंचे पर्वतों से बर्फ के पिघलने के साथ ही भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चौकसी बढ़ा दी है। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि करीब 500 से 1,000 आतंकवादी सीमापार से घुसपैठ की फिराक में हैं। 14:29 PM, May 21, 2012

राज्यसभा में आज पेश होगा लोकपाल विधेयक

संसद के मौजूदा बजट सत्र के दौरान लोकपाल विधेयक राज्यसभा में पेश किया जाएगा। विधेयक को सोमवार को सदन की कार्यवाही की सूची में शामिल किया गया है। 13:24 PM, May 21, 2012

काले धन पर श्वेतपत्र जारी, आम माफी की योजना से इंकार

बता दें कि वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने साफ कर दिया था कि इस पत्र में काले धन के मालिक का नाम नहीं दिया जाएगा। क्योंकि काले धन के मुद्दे पर एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट अभी बाकी है। 11:43 AM, May 21, 2012

लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती जिले पूंछ से आंतकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 11:12 AM, May 21, 2012

जम्मू कश्मीर: गोलीबारी में लश्कर का एक आतंकी ढेर

जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के जंगल में सोमवार तड़के हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैय्यबा के एक आतंकवादी को मार गिराया। 11:03 AM, May 21, 2012
IBN7