IBN7 IBN7

[+] 28 और खबरें

देश की निगाहें अखिल पर, इतिहास रचने को तैयार

Posted on Aug 18, 2008 at 07:50am IST | Updated Aug 18, 2008 at 08:00am IST

बीजिंग। ओलंपिक में आज एक और इतिहास रचा जा सकता है। इसके लिए सबकी नजरें भारतीय मुक्केबाज अखिल कुमार पर टिकी हैं। अगर आज अखिल जीत जाते हैं तो मुक्केबाजी में एक पदक लगभग तय हो जाएगा।

ओलंपिक के इतिहास में हिन्दुस्तानियों ने इससे पहले पदक की इतनी उम्मीदें कभी नहीं बांधी थी। ऐसा नहीं कि मुक्केबाजी में सिर्फ अखिल कुमार से उम्मीदें हैं। बल्कि हरियाणा के तीन लालों ने भारतीय उम्मीदों को परवान चढ़ा दिया है।

बॉक्सिंग रिंग पर हरियाणा के कुमारों का ऐसा जादू चला कि सभी देखते ही रह गए।




शुक्रवार को अखिल कुमार के जबर्दस्त प्रदर्शन का असर जीतेंद्र और वीजेंद्र कुमार पर भी दिखा। तीनों ही अब बस एक जीत दूर है ओलम्पिक मे़डल से।

कहते है इनकी पंच की धार छुरी से भी ज्यादा तेज है। जीतेंद्र रिंग में भले ही डेंजर ब्यॉय दिखे। लेकिन रिंग के बाहर ये बेहद ही भावुक इंसान है। हार इन्हें बिलकुल बर्दाश्त नहीं।

वही अखिल इरादों के बिलकुल पक्के है। इस बार तो उनके इरादे साफ है, गोल्ड और कुछ नहीं।

उम्मीद है कि सोमवार को मॉलडोवा के वेसलाव गोजन के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में उन्हें आसानी से जीत मिलेगी।

54 किग्रा बेन्यम वेट केटगरी में अखिल का मुकाबला मॉलडोवा के वेसलाव गोजन वीएसे स्लाव से होगा। जबकि 20 अगस्त को वीजेंद्र कुमार 75 किग्रा मिडिलवेट केटगरी में भिड़ेंगे एक्वाडोर के कार्लोस से। उसी दिन जीतेंद्र का मुकाबला रूस को जॉर्जी बलाक्शिन से होगा।

इन युवा बॉक्सरों में काफी कुछ एक जैसा है। शायद तभी कमाल भी एक ही साथ करते है। तीनों ने 2006 कॉमनवेल्थ खेलों में मेडल अपनी झोली में डाला था।उसमें भी अखिल ही सबसे आगे थे। अखिल ने गोल्ड जबकी विजेंद्र ने सिल्वर और जीतेंद्र ने ब्रॉन्ज जीता था। उम्मीद है कि इस बार भी इनका कुछ ऐसा ही जलवा देखने को मिले।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Akhil, Olympic, History



पिछली खबर
भारतीय बॉक्सरों को शुभकामनाएं दें
अगली खबर
भारतीय शेर दाम्बुला में ढेर, श्रीलंका जीता

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

खेल में ये भी

देखें: यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का ये कैसा टॉपलेस विरोध

यूक्रेन के कीव के इंडेपेन्डेंस स्क्वॉयर पर 12 मई को यूरो कप ट्रॉफी के प्रदर्शन के दौरान 'फेमेन' की महिला अधिकार कार्यकर्ता यूक्रेन में यूरो 2012 फुटबॉल टूर्नामेंट का टॉपलेस होकर विरोध करती हुई। 11:07 AM, May 14, 2012
Photogallery
टॉपलेस विरोध
10:53 AM, May 14, 2012
Photogallery
बीच वॉलीबॉल
08:56 AM, May 08, 2012
Photogallery
चीयरलीडर्स
08:24 AM, Apr 30, 2012
Photogallery
लिंगरी फुटबॉल लीग
08:21 AM, Apr 17, 2012

लिएंडर पेस होंगे हरियाणा के स्पोर्ट्स एंबेसेडर

भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाडी़ और राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत लिएंडर पेस हरियाणा के (स्पोर्ट्स एंबेसेडर) होंगे। 21:51 PM, Apr 11, 2012

लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी डाउ केमिकल

27 साल पहले भोपाल में हुए भीषण गैस कांड के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड की मौजूदा मालिक डाउ केमिकल लंदन ओलंपिक की प्रायोजक बनी रहेगी 11:22 AM, Jan 28, 2012
IBN7