नई दिल्ली। टाटा ने इंडिगो एक नये अंदाज में लॉन्च किया है। कंपनी का मानना है कि ये कार पहले ज्यादा स्पोर्टी और स्टाइलिश है। साथ ही इसके इंजन और इंटीरियर में काफी बदलाव किया गया है। अब देखना ये है कि क्या ये कार परफॉर्मेंस के मामले में कैसी है।
टाटा मोटर्स ने इंडिगो की जगह नई इंडिगो मंजा लॉन्च कर दी है। नई इंडिगो मंजा के लिए आपको कीमत थोड़ी ज्यादा चुकानी होगी लोकिन फीचर ढेर सारे मिलेंगे।
इस नई इंडिगो मंजा में फिएट का इंजन लगा है। डीजल वेरिएंट में 1.3 लीटर का इंजन लगा है जिसको कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। जिसका पावर है 90 बीएचपी, वो भी 4 हज़ार आरपीएम पर। नई मंजा में बेहतर माइलेज तो मिलेगा ही, साथ ही सिटी में स्मूथ स्मूद ड्राईविंग के लिए 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क है। पेट्रोल वेरिएंट चाहने वालों के लिए 1.4 लीटर का सफायर इंजन लगा है। इसका पावर भी 90 बीएचपी है। ये कार ड्राइव बाइ-वायर टेक्नोलॉजी पर काम करती है, जो देश में छोटी कोरों में पहली बार है। इससे ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर मिलता है। कंपनी मंजा को 7 कलर में पेश कर रही है।
मंजा की स्टीयरिंग व्हील में ऑडियो कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही इस कार में ब्लू 5 फीचर दिया गया है, जिससे आप सेल फोन को हैंड्स फ्री फोन बना सकते हैं। वो भी एक फोन नहीं बल्की 5 अलग अलग फोन को ब्लूटूथ से कनेक्ट कर सकते हैं।
सेफ्टी फीचर के लिहाज़ से इस कार में एंटी ब्रेकिंग लॉक सिस्टम, इलेक्ट्रानिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन और फ्रंट में दो एयरबैग दिए गए है।
अब सबसे अहम बात कीमत। तो मुंबई में पेट्रोल वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत है 4 लाख 96 हज़ार से 6 लाख 6 हज़ार रू और डीज़ल वेरिएंट कीमत शुरू होती है 5 लाख 84 हज़ार से 6 लाख 90 हज़ार रुपये।
टाटा मंजा तो बाजा़र में आ गई। लेकिन बाज़ार में पहले से कई कार इसको टक्कर देने के लिए मौजूद है। जिनमें स्विफ्ट डिजायर, महिंद्रा लोगन, फोर्ड आइकॉन और ह्युंडाई की एक्सेंट। इंजन वेरिएंट के लिहाज़ से इंडिगो मंजा का कंपेयर इस सेगमेंट की दूसरी कारों से करें, तो सिर्फ ह्युंडाई एक्सेंट में ही डीज़ल इंजन का ऑप्शन नहीं है। नहीं तो इस सेगमेंट की डीज़ल वेरिएंट कार डिजायर और मंजा में 1.3 लीटर का इंजन लगा है। जबकी आइकॉन में 1.4 और लोगन में 1.5 लीटर का इंजन लगा है।
पेट्रोल इंजन चाहने वालों के लिए मंजा और लोगन में 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन है। डिजायर और आइकॉन में 1.3 लीटर का और ह्युंडाई एक्सेंट में 1.5 लीटर का इंजन लगा हुआ है। अब बात आती है माइलेज की तो इस सेगमेंट मंजा पहले स्थान पर है जबकि डिजायर दूसरे स्थान पर है।








कमेंट्स
0